रायसेन/बरेली, अहिरवार समाज संघ द्वारा मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले जयंती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

रायसेन/बरेली, अहिरवार समाज संघ द्वारा मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले जयंती।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

अहिरवार समाज संघ द्वारा मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले जयंती।

रायसेन/बरेली, अहिरवार समाज संघ द्वारा मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले जयंती।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले जी की 190वी जयंती अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय सचिव हनुमत बुद्ध के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक कॉलेज बरेली में मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर देवेंद्र सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज विभागाध्यक्ष विवेकानंद गजभिए द्वारा की गई। विशेष अतिथि के तौर पर अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक डॉ जगदीश सूर्यवंशी, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्य प्रदेश हनुमत सिंह बौद्ध, जयंती सोनवानी पीजी कॉलेज बरेली, डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी राष्ट्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ विशेष अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्या शाला प्राचार्य अमान सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद चौधरी, सफीक मंसूरी ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। इस मौके पर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्गों पर चलने की बात कही। इस मौके पर माता सावित्रीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। वहीं विधायक ने पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्यवस्थाएं देखी और मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...