Post Top Ad
Thursday, January 7, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजगढ पहुंचकर कंचन बेन सोनी के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त।
राजगढ़, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजगढ पहुंचकर कंचन बेन सोनी के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ पहुंचकर राष्ट्रवादी विचारक सुरेश सोनी की माता कंचन गौरी सोनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा भी राजगढ़ पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री चौहान के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्रीगणों द्वारा कंचन गौरी सोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी। उन्होने शोक संतृप्त परिवरी से भेंट कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा सर्वप्रथम कंचन बेन के बडे पुत्र राष्ट्रवादी विचारक सुरेश सोनी से बात की। इसके पष्चात शोक संतृप्त परिवार में सुरेश सोनी के भाई सर्व रमेश सोनी, महेश सोनी, संदीप सोनी, बहिन इला सोनी गुजरात, भतीजे कपिल, मेहुल, भतीजी दिव्या, दामिनी और अन्य परिजन को सांत्वना दी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी परिजनो को सांत्वना देते हुये बच्चों को स्नेह दिया।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नन्हे-मुन्नों से बेहद लगाव और स्नेह करते है, यह तब परिलक्षित हुआ जब परिवार की दो नन्ही बेटियां टिंकल और रिया उनके पास आ गई। उन्होंने बच्चों को और पास बुलाकर स्नेह भरा हाथ उनके सर पर फेरकर आशीवार्द दिया।
अल्प प्रवास पर आये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजगढ आगमन पर व्यवस्थायें पूरी तहसी चाकचौबंद रही। राजगढ स्टेडियम में हेलीकाव्टर से आगमन के उपरान्त मुख्यमंत्री चौहान के भोपाल प्रस्थान तक प्रशासनिक/पुलिस अमला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में चाकचौबंद रही। व्यवस्था में ए.डी.एम. कमलचंद नागर, एस.डी.एम. पल्लवी वैध, नगर निरीक्षण गौड सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तेद रहा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के राजगढ प्रवास के दौरान सांसद रोडमल नागर, विधायक नरसिंहगढ राज्यवर्धन सिंह, विधायक सारंगपुर कुंवर कोठार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, पूर्व विधायक सर्व रघुनंदन शर्मा, पं. हरिचरण तिवारी, हजारीलाल दांगी, नारायणसिंह पंवार, प्रताप मंडलोई, अमरसिंह यादव के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह चौहान, दीपक शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण मनोज हाडा, साकेत शर्मा, रामकिशन गुप्ता, मनीष जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताजी स्वर्गीय कंचनगौरी सोनी बा का जन्म गुजरात के धांगध्रा मैं 5 जुलाई 1930 को हुआ था। यह परिवार मूलत गुजरात के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में यह परिवार गुजरात से 1957 में आए, पिताजी का नाम स्वर्गीय जयंतीलाल सोनी था। जयंती लाल सोनी सोने के आभूषण बनाने का काम करते थे। इनके 4 पुत्र व एक पुत्री हैं। सबसे बड़े सुरेश सोनी, उनके बाद रमेश सोनी, महेश सोनी व संदीप सोनी हैं। सुरेश सोनी वर्ष 1970 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकल गए थे। माताजी जो बा के नाम से पूरे नगर राजगढ़ में सुप्रसिद्ध थी, वह प्रारंभ में तो सुरेश जी के प्रचारक निकलने से थोड़ी उदास रहने लगी थी, परंतु बाद में जब उन्हें पता लगा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्ति के कार्य में लगा हुआ संगठन है तो उन्होंने स्वीकार कर लिया। कंचन गोरी जी की एक पुत्री भी हैं जिनका नाम इलावती सोनी हैं। ये वर्तमान में परिवार के साथ अहमदाबाद रहती हैं। आदरणीय कंचन गौरी सोनी जी बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति की रही है। उनके जीवन में एक भी दिन ऐसा नहीं गया जिस दिन वह भगवान की पूजा करने के लिए मंदिर ना गई हो जब तक स्वस्थ रही। वे विगत 3-4 वर्षों से बीमार चल रही थी। अंतिम समय तक उनकी स्मरण शक्ति बहुत अच्छी थी। उन्होंने अपने सारे पुत्रों वह पुत्री को और पूरे परिवार को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। उसी का परिणाम है कि आज पूरा परिवार सुसंस्कृत परिवार है। उनके बड़े पुत्र सुरेश सोनी वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। आदरणीय कंचन गोरी सोनी जी का स्वर्गवास इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में दिनांक 1 जनवरी 2021 को हो गया।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद