Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, 10 वर्षों से अधूरा पड़ा प्रधानाध्यापक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष अभी तक नहीं हुआ पूर्ण, चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट।
रायसेन/देवरी, 10 वर्षों से अधूरा पड़ा प्रधानाध्यापक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष अभी तक नहीं हुआ पूर्ण, चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले के जनपद पंचायत उदयपुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नया खेड़ा में प्राइमरी स्कूल का प्रधानाध्यापक कक्ष तथा अतिरिक्त कक्ष सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2012 में स्वीकृत हुआ था जिसकी स्वीकृत राशि लगभग 2 लाख 54 हजार हुई थी जो भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
सरकार चाहे जितनी भी योजनाएं निकाल ले और भ्रष्टाचारियों को देश से निकालने की बात करें लेकिन ब्लॉक स्तर पर बैठे अधिकारियों को किसी की परवाह नहीं है ना मुख्यमंत्री के आदेशों की। यह अतिरिक्त और प्रधानाध्यापक कक्ष का कार्य बीम लेवल तक किया गया है।
जो लगभग 2012 में ही कर दिया गया था उसके बाद उसमें छत और प्लास्टर होना था जो अधिकारी नहीं कर पाए अब इस कक्ष के हालात यह हैं कि यह खंडहर में तब्दील हो गया है। जगह-जगह से इसकी दीवार फूट गई हैं और ना ही इसमें गेट लगे, खिड़कियां लगी थी जो चोरों द्वारा निकाली गई हैं। 2012 में रहे पंचायत सचिव संतोष शुक्ला के हैंडोवर यह कार्य चालू किया गया था जिनका स्थानांतरण 2015 में ग्राम पंचायत टिमरावन में हो गया जब से यह कक्ष अधूरा पड़ा है।
संतोष शुक्ला ने बताया कि इसके पूर्व ना होने की वजह है कि सन 2012 में स्वीकृत हुआ था उसी समय इसका काम बीम लेवल तक हो गया था परंतु मेरे परिवार में मेरी पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया और सरपंच ने इस कार्य में रुचि नहीं ली, उन्होंने बताया इसकी स्वीकृति 2012 में हुई थी यह प्राइमरी का प्रधानाध्यापक कक्ष तथा अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृत राशि 2 लाख 54 हजार थी उसी समय मेरे घर गमी होने के कारण इसका कार्य नहीं हो पाया इसी कारण यह अपूर्ण है।
अब सवाल यह है कि यह 2012 में स्वीकृत हुआ था, अब वर्तमान में 2021 तक क्यों नहीं हो पाया जबकि इसकी जानकारी कलेक्टर महोदय तक को है। जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण स्तर पर कई योजनाएं निकाल रहे हैं वहीं ब्लॉक स्तर तथा पंचायत स्तर पर कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसका मुख्य कारण है ब्लॉक स्तर पर बैठे भ्रष्ट अधिकारी।
ग्राम नयाखेड़ा के शासकीय प्राइमरी शाला में लगभग डेढ़ सौ बच्चे हैं और स्कूल में कमरों की कमी होने के कारण अलग से प्रधानाध्यापक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृति हुई थी लेकिन लगभग 10 साल हो चुके हैं इसका कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद