रायसेन/सिलवानी, तेज धूप में खुले में लग रहा बाजार, दुकानदारों को नहीं मिल रहा पानी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 18, 2021

रायसेन/सिलवानी, तेज धूप में खुले में लग रहा बाजार, दुकानदारों को नहीं मिल रहा पानी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

तेज धूप में खुले में लग रहा बाजार, दुकानदारों को नहीं मिल रहा पानी।

  • नगर परिषद कर रही दुकानदारों से हर दिन वसूली, टैक्स देने के बाद भी फुटकर दुकानदारों को बाजर में नहीं मिल रहीं सुविधाएं।

रायसेन/सिलवानी, तेज धूप में खुले में लग रहा बाजार, दुकानदारों को नहीं मिल रहा पानी।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर में फुटपाथ पर दुकान लगाकर परिवार की आजिविका चलाने वाले दुकानदारों को नगर परिषद द्वारा कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। जबकि सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर नगर परिषद दुकानदारों से रोजाना तहबाजारी के रूप में टैक्स वसूल रही है। इसके बावजूद न तो दुकानदारों को पीने के लिए पानी मिल रहा है और न धूप से बचने की दिशा में कोई प्रयास किए जा रहे है। इससे दुकानदारों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के बजरंग चौराहा, गांधी चौक, नूरपुरा पुलिया रोड पर सड़क किनारे सब्जी, चाट, फल आदि सामग्री बेचने के लिए करीब 50 से अधिक दुकानदार दुकानें लगाते हैं। इन दुकानों से रोजाना नगर परिषद द्वारा तहबाजारी के रूप में 10 रूपए और 20 रूपए वसूले जाते है, लेकिन दुकानदारों को कोई सुविधा नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। न ही धूप से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नगर परिषद द्वारा कराई जा रही है। न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है। जबकि नियमानुसार प्रत्येक दिन टैक्स वसूली करने वाली संस्था को चाहिए कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अजीविका चलाने वाले दुकानदारों को सुविधा उपलब्ध कराए।

बुधवार को लगती हैं 100 से 150 दुकानें
नगर में प्रत्येक बुधवार को मुख्य सड़क पर सप्ताहिक बाजार लगता है। प्रत्येक साप्ताहिक बाजार में करीब 150 दुकानें लगाई जाती है। इन दुकानों में कपड़ा, किराना, सब्जी, फल, अनाज आदि की दुकानें शामिल है। जबकि त्यौहारों के दौरान लगने वाले त्यौहारी बाजार में 200 से अधिक दुकानें लगती है। प्रत्येक दुकानदार से तहबाजारी के रूप में 10 से 20 रूपए तक वसूले जाते हैं। इस तरह प्रत्येक वर्ष फुटपाथ व हाट बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से लाखों रूपए की राशि नगर परिषद के पास एकत्रित होती है, लेकिन नगर परिषद ने इस राशि का उपयोग कभी भी इन दुकानदारों के पक्ष में सुविधाओं के लिए नहीं किया है।

नहीं मिलती है सुविधाएं
फुटपाथ पर दुकान लगाकर परिवार की आजीविका चलाने वाले दुकानदार माधो कुशवाहा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा प्रत्येक दिन तहबाजारी वसूल रही है लेकिन किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। इसके अलावा आवारा विचरण करते मवेशी दुकान से सामग्री खा जाते है और अस्थाई दुकान को क्षतिग्रस्त कर देते है। बाजार में पेयजल की भी कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती है।

बनाए जाएं हाॅकर्स कार्नर
नगर परिषद द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के लिए हाॅकर्स कार्नर बनाए जाना चाहिए। हाॅकर्स कार्नर बनाए जाने से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। नगर में लंबे समय से हाॅकर्स की मांग की जा रही है।

इनका कहना है...
नगर में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी, हाॅकर्स कार्नर के लिए जगह की मांग की गई है।
राजेन्द्र शर्मा, सीएमओ सिलवानी

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...