Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बिहार
बिहार: हैवानियत, 12 साल की बच्ची ने तोड़ दिया पौधा तो पड़ोसी ने केरोसीन डालकर बच्ची को किया आग के हवाले।
बिहार: हैवानियत, 12 साल की बच्ची ने तोड़ दिया पौधा तो पड़ोसी ने केरोसीन डालकर बच्ची को किया आग के हवाले।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
बिहार। 12 साल की बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था, कि उसने पड़ोसी के यहां लगे सब्जी के एक पौधे को उखाड़ लिया. इसी बात से गुस्साए पड़ोसी ने मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया।
बिहार के बेगूसराय में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई. यहां एक 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. बच्ची को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि बच्ची द्वारा पड़ोसी के घर से सब्जी का एक पौधा उखाड़ लिया गया था, इसी बात को लेकर पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट भी की।
बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की रहने बच्ची शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान बच्ची ने पड़ोस के रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया. जब पड़ोसी ने पौधा उखड़ा हुआ देखा, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया।
बताया गया है कि आरोपी सिकंदर उसकी पत्नी और बेटी ने बच्ची को पकड़ लिया. पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी. आग लगने से मासूम बच्ची छटपटाने लगी. अन्य पड़ोसियों ने पार्वती को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही बच्ची की मां भी अस्पताल में पहुंच गई. वहीं घायल लड़की की मां अनीता ने बताया कि सिकंदर से जमीन को लेकर भी उसका विवाद चल रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बेगूसराय निशीत प्रिया ने बताया कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद