रायसेन/सुल्तानपुर, बुजुर्गों को लगाई गई कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 16, 2021

रायसेन/सुल्तानपुर, बुजुर्गों को लगाई गई कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बुजुर्गों को लगाई गई कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन।

रायसेन/सुल्तानपुर, बुजुर्गों को लगाई गई कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन।

घातक रिपोर्टर, प्रदीप राजपूत, रायसेन/सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर। नगर सुल्तानपुर में दूसरी बार वृद्ध जनों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया इससे पहले 13 मार्च 2021 को शासन के निर्देशानुसार 60 वर्ष या उससे अधिक के वृद्धजनों में 110 लोगों का कोविड-19 का टीकाकरण किया गया था।


कोराना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा इस सत्र में दूसरे दिन 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को कोविड-19 का टीका लगाने का कार्य सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया इसी क्रम में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक व्यास व उनकी टीम के द्वारा 90 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसमें 45 पुरुष एवं 45 महिलाएं थी, जिसमें 91 वर्षीय महिला कौशल्या बाई ने भी वैक्सीन लगवाई।


इससे पूर्व शनिवार 13 मार्च को 110 लोगों का टीकाकरण किया गया था जिसमें 37 महिलाएं एवं 73 पुरुष शामिल थे। शासन की गाइड लाइन के अनुसार टीकाकरण के बाद सभी बुजुर्गों को वेटिंग रूम में 30 से 40 मिनट विश्राम कराकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई, स्वास्थ्य अनुकूल पाए जाने पर सभी को जाने की इजाजत दी गई।

रायसेन/सुल्तानपुर, बुजुर्गों को लगाई गई कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...