Post Top Ad
Sunday, March 21, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, सफाई कर्मचारियों के नाम का डकारा जा रहा वेतन, 20 दिन बाद भी जानकारी नहीं कराई गई उपलब्ध।
रायसेन/बरेली, सफाई कर्मचारियों के नाम का डकारा जा रहा वेतन, 20 दिन बाद भी जानकारी नहीं कराई गई उपलब्ध।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वर्तमान में नगर परिषद बरेली के द बॉस सी.एम.ओ है। इनके एकछत्र राज में अनाप-शनाप तरीके से सफाई कर्मियों की नगर परिषद मैं ले देकर में भर्ती की जा रही है। जो सफाई कर्मी वर्तमान में यहां पर कार्यरत हैं उनमें उच्च कुशल, अर्ध कुशल,और कुशल कर्मचारियों के वेतन के संबंध में एक मार्च को सफाई दरोगा संजय डॉगर के द्वारा आवेदन सीएमओ को दिया गया था। जानकारी लिखित रूप से हमें उपलब्ध कराई जाए लेकिन 20 दिन गुजर जाने के बाद भी लिखित रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। कर्मचारियों की अनाप-शनाप तरीके से भर्ती और जो कार्यरत नहीं है उनके नाम का वेतन भी नगर परिषद बरेली में निकाला जा रहा है।
सफाई दरोगा के द्वारा कई बार स्टोर शाखा में पदस्थ बीएस और सीएमओ से सूची उपलब्ध कराने के संबंध में गुहार लगाई जा चुकी है फिर भी सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस बात से स्पष्ट होता है कि कई सफाई कर्मियों के नाम का वेतन नगर परिषद बरेली में निकाला जा रहा है। जब से बरेली नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त हुआ है तब से सीएमओ ही नगर परिषद के द बॉस बने हुए हैं। इनकी मनमर्जी और एकछत्र राज के चलते 1 वर्ष में इतने काले कारनामे नगर परिषद बरेली में किए जा चुके हैं कि अगर उच्च स्तरीय जांच करा दी जाए तो लाखों के घोटाले उजागर होंगे। सीएमओ से नगर परिषद के संबंध में जानकारी मांगी जाती है तो उनका कहना रहता है कि प्रशासक एसडीएम जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद