Post Top Ad
Sunday, March 21, 2021
Home
कोरोना
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
कोरोना, 24 घंटे में 200 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, देशभर मै 44 हजार नए केस।
कोरोना, 24 घंटे में 200 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, देशभर मै 44 हजार नए केस।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 43846 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 197 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि इसी अवधि में 22956 संक्रमित पूरी तरह ठीक भी हुए। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब 44 हजार नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 197 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि इसी अवधि में करीब 23 हजार संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं, कोरोना की तेज रफ्तार के बीच आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज संपूर्ण लॉकडाउन है।
कोरोना संक्रमितों की तादाद 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 पहुंच चुकी है। अब तक 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 संक्रमित अब तक कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के कारण अब तक 1 लाख 59 हजार 755 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 4 करोड़ 46 लाख 3 हजार 841 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
मध्य प्रदेश के तीन शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज टोटल लॉकडाउन है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल में 345, इंदौर में 317 और जबलपुर में 116 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, एमपी में पिछले 24 घंटे के दौरान 1308 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं।
Tags
# कोरोना
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद