रायसेन/मंडीदीप, फैक्ट्री से एलुमुनियंम चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस गिरफ्त में, करीब 3 लाख का स्क्रैप किया था चोरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 26, 2021

रायसेन/मंडीदीप, फैक्ट्री से एलुमुनियंम चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस गिरफ्त में, करीब 3 लाख का स्क्रैप किया था चोरी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

फैक्ट्री से एलुमुनियंम चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस गिरफ्त में, करीब 3 लाख का स्क्रैप किया था चोरी।


रायसेन/मंडीदीप, फैक्ट्री से एलुमुनियंम चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस गिरफ्त में, करीब 3 लाख का स्क्रैप किया था चोरी।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। रायसेन पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि दिनांक 24/3/21 की दरमियानी रात को कुंभ एलमुनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सी सेक्टर औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर के प्रबंधक अजय पिता स्वर्गीय द्वारका प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर गोविंदपुरा भोपाल द्वारा थाना सतलापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी फैक्ट्री में अज्ञात चोरों द्वारा स्टोर रूम का ताला तोड़कर एलुमिनियम का स्क्रैप लगभग 3 क्विंटल कीमती करीब 3,00,000 रु का चोरी करके ले गए हैं थाना सतलापुर में अपराध क्रमांक 66/21 धारा 457, 380 ipc के तहत दिनांक 25/3/21 को पंजीबद्ध किया गया।

रायसेन/मंडीदीप, फैक्ट्री से एलुमुनियंम चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस गिरफ्त में, करीब 3 लाख का स्क्रैप किया था चोरी।

थाना सतलापुर पुलिस द्वारा चोरी गए माल एवं आरोपियों की सरगर्मी से विवेचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी अब्दुल्लागंज मलकीत सिंह के निर्देशन में की गई एवं प्रकरण में आरोपी छोटू पिता कल्लू पारुचे उम्र 19 वर्ष निवासी राहुल नगर, आकाश पिता मिश्रीलाल बाल्मिक उम्र 19 वर्ष निवासी राहुल नगर, अजय पिता अनुज प्रताप सिंह परिहार उम्र 19 वर्ष निवासी शांति नगर मंडीदीप को गिरफ्तार किया एवं चोरी गया माल निशानदेही पर बरामद किया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि 4 अन्य बाल अपराधी भी चोरी की घटना में शामिल है इनके द्वारा आरोपी छोटू और आकाश के साथ मिलकर माल चोरी किया था एवं माल अजय परिहार को बेचा था। अजय परिहार ने कुछ माल सैफी निवासी भोपाल को बेचा है। प्रकरण में लगभग 2,50,000 रु का माल बरामद हो चुका है, शेष आरोपियों एवं माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उपरोक्त विवेचना एवं बरामदगी में राजेश तिवारी थाना प्रभारी सतलापुर, सहायक उपनिरीक्षक सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश, ओमप्रकाश, अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380, 411 आईपीसी के तहत कार्यवाही की गई। बाल अपराधियों को बाल न्यायालय पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...