रायसेन/बरेली, बीएसएफ में चयनित छात्र बेंगलौर और कर्नाटक के लिए हुए रवाना, विद्या भारती स्कूल में किया गया छात्रों का सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 26, 2021

रायसेन/बरेली, बीएसएफ में चयनित छात्र बेंगलौर और कर्नाटक के लिए हुए रवाना, विद्या भारती स्कूल में किया गया छात्रों का सम्मान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

बीएसएफ में चयनित छात्र बेंगलौर और कर्नाटक के लिए हुए रवाना, विद्या भारती स्कूल में किया गया छात्रों का सम्मान।

रायसेन/बरेली, बीएसएफ में चयनित छात्र बेंगलौर और कर्नाटक के लिए हुए रवाना, विद्या भारती स्कूल में किया गया छात्रों का सम्मान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देश की सेवा में लगे देश के जवान जिन्हे अपने घर परिवार से दूर रहकर देश की सेवा करना है ऐंसे जवान जो अपने परिवार से कभी कभार ही मिल पाते हैं। वर्तमान में देखा जाये तो कई परिवार तो अपने बच्चों को सीमा पर भेजना अब पसंद नही कर रहे हैं। फिर भी यहां पर पांच ऐंसे परिवार जिन्होने अपने बच्चों को खुशी-खुशी देश की सेवा के लिए भेजा। बागपिपरिया निवासी राम मोहन ठक्कर आ. अमानसिंह, बरेली निवासी कपिल कुमार साहू आ. हनुमतसिंह, अरविंद अहिरवार आ. लछीराम बरेली, जितेन्द्र धाकड आ. रेवतसिंह निवासी बरेली का चयन बीएसएफ में हुआ वहीं पांचवे छात्र जितेन्द्र किरार आ. तुलसीराम उदयगिरी तह. बरेली जिनका चयन सीआईएसएफ में हुआ है।


इन सभी छात्रों को किनगी रोड स्थित विद्या भारती स्कूल में आमंत्रित किया गया क्योंकि इनमें से एक छात्र राममोहन जिसने यहीं से अध्यन किया है और वर्तमान में यह इसी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं देवेन्द्र धाकड जो इस स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं इन सभी का स्कूल संचालक राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। सभी छात्रों को मिलेट्री केप पहनाये गए और मुंह मीठा करा कर वहां से विदा किया। इस शहर के पांचों छात्र बैंगलौर और कर्नाटक के लिए रवाना हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...