Post Top Ad
Sunday, March 28, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की स्लैब गिरने से 3 घायल, गुरुग्राम मैं द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहा है फ्लाईओवर।
निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की स्लैब गिरने से 3 घायल, गुरुग्राम मैं द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहा है फ्लाईओवर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
गुरुग्राम में रविवार सुबह अचानक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई जिसमें तीन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह 6-7 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने ही फ्लाईओवर की स्लैब गिरने की प्रसाशन को सूचना दी। दौलताबाद और बजघेड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर की स्लैब गिरी है, यह हादसा गुरुग्राम से दिल्ली द्वारका तक बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर हुआ है।
फ्लाईओवर की स्लैब गिरने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए हैं जो वहां काम कर रहे थे, घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री ने द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण का कर काम मे तेजी लाने के आदेश दिये थे।
इससे पहले सोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई थी। गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के हिस्से गिरने की बात रही हो या फिर राम पूरा फ्लाईओवर का पैच गिरने की बात, साइबर सिटी में गिरते फ्लाईओवर या पैच का मुद्दा हमेशा से गर्म रहा है। इससे पहले, पिछले साल अगस्त में गुरुग्राम के साउथ सिटी 2 मोड़ पर एलिवेटेड कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया था। इसमें 2 श्रमिक घायल हो गए थे, उस दौरान एलिवेटेड कॉरिडोर का टूटा हिस्सा लगभग 40 फीट नीचे गिरा तो ऊंचाई पर दूसरा स्लैब झुक गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद