Post Top Ad
Sunday, March 28, 2021
Home
खेल
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन।
रायसेन/देवरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। 25वीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कबड्डी प्रतियोगिता बाजार मोहल्ला मानक चौक मैं तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता मैं 32 टीमों ने कबड्डी में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जबलपुर और नसरुल्लागंज के बीच शनिवार रात 12.00 बजे खेला गया जिसमें 28 और 32 पॉइंट का मुकाबला रहा, इस मुकाबले में जबलपुर टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21 हजार की राशि विधायक पुत्र नरेंद्र बाबू के द्वारा दी गई एवं द्वितीय पुरस्कार 11 हजार की राशि देवरी उपसरपंच मनोज सोनी द्वारा दी गई। प्रतियोगिता मैं कॉमेंटेटर के रूप में अनिल पुरोहित और जुल्फिकार अली ने कमेंट्री कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कॉमेंट्री के द्वारा किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के अध्यक्ष अयाज खान ने कहां की आगामी वर्ष इस प्रतियोगिता से और बड़ी कबड्डी प्रतियोगिता होगी। सभी समिति के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाया एवं सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
पूर्व मंडी उपाध्यक्ष संतोष रघुवंशी, गरुण रघुवंशी, बलवंत रघुवंशी, मोहम्मद इफ्तिखार खान, राधेलाल रघुवंशी, जितेंद्र पटेल, प्रताप सिंह लोधी, रविंद्र पटेल, कबड्डी प्रतियोगिता अध्यक्ष अयाज खान, उपाध्यक्ष दिनेश बघेल, गोटी राम बघेल, राजवीर बघेल, आशीष बघेल, सूरज बघेल, राजेश बघेल, रेहान खान, परसोत्तम झरा, अशोक मामा, संजू बाबा, ललित पटेल, तारिक कुरैशी, डॉक्टर मजहर अली, खलीक नाना, लइक खान, डॉ. अनुराग शर्मा, नारायण रघुवंशी, महेंद्र सोनी, आदित्य शर्मा, गोविंद पटेल, इरशाद खान, खालिद खान, कबड्डी रेफरी शरीफ खान एवं शुभम भाटी ने भूमिका निभाई एवं सभी खेल प्रेमी एवं दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Tags
# खेल
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खेल,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद