Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
कोरोना को रोकने के लिए रोजाना 50 लाख डोज की जरूरत - एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया।
कोरोना को रोकने के लिए रोजाना 50 लाख डोज की जरूरत - एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, पिछले 24 घंटे के अंदर 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 172 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर एक्सपर्ट ने चिंता जताई है। एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हम दूसरी लहर की तरफ बढ़ रहे हैं, वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ाने की जरूरत है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन देने से मौत के आंकड़ों में कमी दिखेगी। उन्होंने कहा कि हमें एक दिन में कम से कम 50 लाख डोज देने की जरूरत है, इसके साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। एम्स डायरेक्टर ने डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अभी स्थिति बेकाबू नहीं हुई है, हमें बस पिछले साल सीखे गए सबक को फिर आजमाना है, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। टेस्टिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन पर जोर देना होगा, ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर जोर हो, जो पॉजिटिव केस हो, उन्हें आइसोलेट करें। एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बुजुर्ग लोगों को वैक्सीनेशन सेंटरों पर लाने की जरूरत है, उनके लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए, खासकर ग्रामीण इलाकों में। ग्रामीण इलाकों में जागरुकता अभियान चलाना चाहिए ताकि वैक्सीन को लेकर हिचक खत्म हो। एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यूरोप और ब्रिटेन में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाई गई है, भारत में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है, इसमें बड़ी तादाद में कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले हैं, लेकिन खून के थक्का बनने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि लोग ऐसा मानकर चल रहे हैं कि महामारी खत्म हो गई है इसलिए वे किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, मास्क नहीं लगा रहे, इस वजह से केस बढ़ रहे हैं, कुछ ऐसे नए स्ट्रेन आए हैं जो और ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद