Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, करणी सेना जिला अध्यक्ष के हत्यारे पुलिस गिरफ्त में, सागर बॉर्डर पर पुलिस को मिली सफलता।
रायसेन/बरेली, करणी सेना जिला अध्यक्ष के हत्यारे पुलिस गिरफ्त में, सागर बॉर्डर पर पुलिस को मिली सफलता।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। सोमवार की रात रुपयों के लेन-देन को लेकर करणी सेना जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत और राघवेंद्र राजपूत के बीच विवाद इतना बढ़ा की रात लगभग 12.00 बजे राघवेंद्र राजपूत, शिवराज राजपूत के निवास स्थान पर पहुंचा और उसे गोली मार दी। मृतक को भोपाल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्याकांड ने इतना उग्र रूप धारण किया की करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जिले के पदाधिकारियों ने बरेली थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। बरेली में कोई विवाद और ना बढ़े इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस वालों की तैनाती थाने के सामने करवाई गई। बुधवार शाम 6.00 बजे जिला कलक्टर पुलिस अधीक्षक की समझाइश और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों और मृतक के परिवार जनों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही बुधवार और गुरुवार की रात बरेली पुलिस को जानकारी मिली थी सागर बॉर्डर के आसपास फरार अपराधियों को देखा गया है, रायसेन पुलिस अधिकारियों और बरेली पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते सागर बॉर्डर के आसपास से करणी सेना जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत की हत्या करने वाले राघवेंद्र राजपूत और उसके साथी कमलेश साहू, वीरेंद्र पटवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चौथा आरोपी अंकुर राजपूत पुलिस गिरफ्त से बाहर बना हुआ वह भी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होगा। बरेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करणी सेना जिला अध्यक्ष के हत्यारे और हत्या में शामिल आरोपी अपनी पहचान छुपा कर अन्य प्रदेश की सीमा में घुसने की फिराक में थे। ज्ञात हो कि बुधवार शाम 6.00 बजे बरेली थाने पहुंची पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला और जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने करणी सेना के पदाधिकारियों और मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया था कि शीघ्र हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे और वही हुआ, रातों-रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाम ना छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि अगर थाने के सामने धरना प्रदर्शन ना होता तो उसी दिन आरोपी पुलिस गिरफ्त में होते क्योंकि पुलिस धरना प्रदर्शन के आसपास ही मौजूद रही उसे कहीं जाने का समय ही नहीं मिला, जैसे ही धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ पुलिस के संपर्क सूत्र पुलिस तक पहुंचे तो आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद