Post Top Ad
Wednesday, March 10, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50000 रु कीमत की सागौन की लकड़ी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
रायसेन/देवरी, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50000 रु कीमत की सागौन की लकड़ी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार की रात 5.00 बजे के लगभग मुखबिर की सूचना पर नूर नगर पुल के पास महिंद्रा पिकअप गाड़ी क्रमांक एमपी-04-जीए-6740 का पीछा कर सागौन के 12 नग 931 घन मीटर के साथ दो आरोपी को धर दबोचा। यह आरोपी देवरी वन विभाग के अंतर्गत लकड़ी चुरा कर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग का अमला पीछा कर नूर नगर के पास इस लकड़ियों को जप्त किया गया। सागौन की लकड़ी की कीमत लगभग 50,000 बताई जा रही है। आरोपी मुकेश राय एवं धर्मेंद्र अहिरवार से कड़ी पूछताछ पर बताया की वे लकड़ी और भी पहले से चुरा रहे थे। आरोपियों को पकड़ने मैं उदयपुरा कार्यक्षेत्र अधिकारी एनआर ईवने, परिक्षेत्र सहायक गोरखपुर कैलाश मेरोठा, बाबूराम ऊईके, वनरक्षक लाल साहब राजपूत, विजय बघेल, पंकज रावत, नीलेश रघुवंशी, इंदर राज रघुवंशी, रमेश चंद्र मीणा, शिवराज राजपूत, संतोष कटारे, कैलाश राजपूत आदि की भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद