Post Top Ad
Wednesday, March 10, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/बरेली, समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में जहां देखो वहां अवैध रूप से कालोनी काटने की परम्परा बडी तेजी से चल रही है। किस्तों में प्लाट का विक्रय करना और प्लाट खरीदने वालों को नित्य नये सुविधाओं के नाम पर सपने दिखाना ऐंसे प्रलोभनों के साथ ऊंचे दामों पर खेतों में प्लाट काटने का कार्य किया जा रहा है। कालोनी के विस्तार तो यहां पर तेजी से किये गए हैं लेकिन सुविधा तनिक भी नही रहवासियों के दी जा रही है। इसी क्रम में मारूती नगर की समस्याओं के निराकरण के संबंध में चैनसिंह, मुकेश ठाकुर, हेमंत व्यास, जगमोहन आचार्य, सुनील कुमार शिल्पी, नरेन्द्र कुमार, हमीर सिंह धाकड, संतोष सिंह, वीरेन्द्र सिंह, भगवानदास साहू, नारायण सिंह, मिथलेश ठाकुर ,देवीप्रसाद राय सहित कई लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम प्रमोद गूर्जर और क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कालोनी का मुख्य मार्ग अत्यंत र्जीणसीर्ण हालत में है जिस कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां की समस्त नालियां जाम होने के कारण गंदे पानी की निकासी पूर्णत: अवरूद्ध है जिससे कालोनी में मच्छर एवं गंदगी हमेशा बनी रहती है। इस गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भय कालोनी में बना हुआ है। यहां पर दो पार्क कालोनाईजर के द्वारा दिये गए हैं लेकिन पार्क की फेंसिंग टूट जाने एवं लाईट न होने के कारण पार्क में अंजान व्यक्तिों के जमावडे यहां पर लगे रहते हैं। स्ट्रीट लाईन न होने से कालोनी में अंधेरे का सामाराज्य बना रहता है। एसडीएम प्रमोद गूजर ने कालोनी निवासियों की समस्या सुनने के बाद उन्हे आश्वासान दिया है कि शीघ्र ही वह कालोनाईजर को बुलाकर समस्याओं को दूर करवायेंगे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद