Post Top Ad
Wednesday, March 17, 2021
Home
अपराध
आगर मालवा
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
जानें कहाँ नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को 51 साल के सश्रम कारावास की मिली सजा।
जानें कहाँ नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को 51 साल के सश्रम कारावास की मिली सजा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा/नलखेड़ा।
आगर-मालवा। आगर मालवा जिले में माननीय अपर सत्र न्यायालय सुसनेर द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले उज्जैन निवासी 34 वर्षीय आरोपी को कुल 51 साल के सश्रम कारावास व 13 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मीडिया प्रभारी एवं एडीपीओ पवन सौलंकी से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने जिले के थाना नलखेडा पर 30/03/2019 को रिपोर्ट की थी कि फरियादी सुबह छः बजें गेंहू काटने अपने खेत पर चला गया था। मेरी नाबालिग लडकी उम्र 15 साल को खाना बनाकर लाने हेतु घर पर अकेली छोड कर चले गये थे। करीब 12 बजें तक नाबालिग लडकी का खाना लाने के लिए इंतजार किया लेकिन लडकी खाना लेकर खेत पर नही आई तो फिर हम खेत से घर आये व देखा कि नाबालिग लडकी घर पर नही थी। आस-पास पडोसी से पूछताछ करते बस स्टेण्ड तरफ जाना बताया। आस-पास रिश्तेदारी में पता करने पर कोई पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति पीडिता को भगाकर ले गया है। पीडिता ने दस्तयाब होने के पश्चात बताया कि वह देवास गेट बस स्टेण्ड पर खडी थी रात हो गई थी मेरे पास पैसें नही थे आरोपी आया और उसे बहला फुसलाकर ले गया। मामले में थाना नलखेडा पर विभिन्न धाराओ में प्रकरण पंजीबद्व किया गया था। माननीय अपर सत्र न्यायालय सुसनेर द्वारा आरोपी को विभिन्न धाराओं में अलग-अलग कुल 51 साल सश्रम कारावास व 13000 रुपये जुर्मानें से दण्डित किया। मामले में उक्त सजायें अभियुक्त को एक साथ भुगताई जायेगी।
Tags
# अपराध
# आगर मालवा
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
आगर मालवा,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद