Post Top Ad
Wednesday, March 17, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, एडिशनल एसपी की समझाइश इसके बाद मृतक का हुआ दाह संस्कार।
रायसेन/बरेली, एडिशनल एसपी की समझाइश इसके बाद मृतक का हुआ दाह संस्कार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। करणी सेना के जिला अध्यक्ष की हत्या के बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश और जिले के कई पदाधिकारी बरेली थाने के मुख्य द्वार पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गुजरे 24 घंटे से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, 16 घंटे बाद एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा जब धरना प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के पदाधिकारियों के बीच उन्हें समझाने पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह ने स्पष्ट रूप से एडिशनल एसपी से कहा कि हम चाहे तो पूरे मध्यप्रदेश को हिला सकते हैं इसलिए आप कार्रवाई करें और आरोपियों के परिवारजनों को थाने लेकर आए जिससे आरोपी स्वयं थाने पहुंचे।
एडिशनल एसपी की समझाइश और आश्वासन के बाद करणी सेना के पदाधिकारी और मृतक के परिजन मृतक के पार्थिव शरीर को उसके ग्रह ग्राम काशीराम पांजरा लेकर पहुंचे जहां पूरे रीति रिवाज से करणी सेना के जिलाध्यक्ष का अंतिम संस्कार किया गया। शिवराज राजपूत के अंतिम संस्कार के बाद थाने के मुख्य द्वार के सामने करणी सेना के पदाधिकारियों ने टेंट लगा दिया जिसके नीचे मृतक के परिवार वाले भी आकर बैठे। शाम 5.00 बजे जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला बरेली थाने पहुंची जहां चेंबर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों के अलावा परिवार जनों से उनकी चर्चा हुई। एसपी एवं कलेक्टर के सामने करणी सेना और परिवारजनों ने एक ही मांग रखी कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर ने सभी को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे क्योंकि आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया है, हमने जगह-जगह और जिले से बाहर पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने कहा कि आरोपी राघवेंद्र राजपूत, अंकुर राजपूत, वीरेंद्र पटवा और कमलेश साहू जो एक साथ घटना को अंजाम देकर फरार हुए हैं शीघ्र वह गिरफ्त में होंगे। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर ने सभी को आश्वासन दिया कि मृतक के परिवारजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल निवास स्थान के आसपास तैनात किया जाएगा वहीं मृतक के परिवारजनों की सुरक्षा भी पुलिस की जवाबदारी होगी।
आरोपी पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकते हम जमीन के अंदर से भी आरोपियों को खोज कर बाहर लाएंगे, अधिकारियों के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर मृतक शिवराज सिंह राजपूत को 2 मिनट की श्रद्धांजलि देने के बाद धरना समाप्त किया। वही आरोपियों की दो बड़ी-बड़ी गूमटिया जो राजीव गांधी बस स्टैंड के आस-पास रखी हुई थी उन्हें नगर परिषद के माध्यम से ध्वस्त करवा दी गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद