Post Top Ad
Tuesday, March 16, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
वायरल न्यूज़
जाने कहाँ युवती के अंडरगारमेंट्स चुराने स्कूटी से आये चोर। आया सामने, घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराये।
जाने कहाँ युवती के अंडरगारमेंट्स चुराने स्कूटी से आये चोर। आया सामने, घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराये।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर स्कूटी सवार दो युवक एक युवती के अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गए। यह पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। युवती के अंडरगारमेंट्स चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक सफेद रंग की स्कूटी में आते हैं, एक शख्स स्कूटी से उतर कर आगे की तरफ चला जाता है और दूसरा स्कूटी लेकर थोड़ा आगे की तरफ बढ़कर एक घर के सामने खड़ा होता है फिर स्कूटी की डिग्गी खोलकर आगे बढ़कर जल्दी से तार पे सूख रहे युवती के अंडरगारमेंट्स उतारकर डिग्गी में रखकर फरार हो जाता है।
मेरठ के कुछ लोग आज सदर बाज़ार थाने ऐसी शिकायत लेकर पहुंचे कि पुलिस भी हैरान रह रह गई, लोगों का आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवको ने एक युवक घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से युवती का अंडर गारमेंट्स चुरा ले गया, पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इलाके वालों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराया जिसमें ये चोर साफ देखे जा सकते हैं, इलाके के लोगों ने बताया कि हो सकता है ये तंत्र-मंत्र का हिस्सा हो।
दरअसल रविवार को कुछ लोग सदर बजार थाने पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि दो स्कूटी सवार युवक आए जिसमें से एक युवक उतर कर आगे चला गया और एक युवक ने घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से युवती का अंडर गारमेंट चोरी कर अपनी स्कूटी की डिग्गी में डालकर रफूचक्कर हो गया, थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस से कहा कि कहीं तंत्र क्रिया के लिए उनके घर की बेटियों के कपड़ों की चोरी तो नहीं की जा रही।
इस घटना को लेकर मेरठ के सुनील दुआ अध्यक्ष सदर बाजार का कहना है कि यह करतूत तंत्र-मंत्र की तरफ इशारा कर रही है। सदर बाजार थानाक्षेत्र के रहने वाले इन लोगों ने पुलिस से शिकायत कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने बताया कि घर के पास ही एक धार्मिक स्थल है, जहां पर लोग आते हैं और उनमें से ही यह किसी ने किया होगा। इस मामले में सूरज राय एएसपी सदर, मेरठ का कहना है कि थाना सदर बाजार में एक परिवार ने सूचना दी है कि दो युवकों द्वारा महिला वस्त्रों की चोरी की गई है, इस संबंध में मुकदमा कायम किया जा चुका है और दो युवकों की पुलिस को तलाश की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com








No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद