रायसेन/बरेली, करणी सेना अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना और समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर थाने के सामने शव रखकर किया चक्का जाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 16, 2021

रायसेन/बरेली, करणी सेना अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना और समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर थाने के सामने शव रखकर किया चक्का जाम।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

करणी सेना अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना और समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर थाने के सामने शव रखकर किया चक्का जाम।

रायसेन/बरेली, करणी सेना अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना और समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर थाने के सामने शव रखकर किया चक्का जाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। सोमवार की रात लगभग 11.30 पर करणी सेना के अध्यक्ष शिवराज राजपूत के घर पहुंचकर राघवेंद्र राजपूत ने चर्चा की और गले मिलकर उसे गोली मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राघवेंद्र राजपूत और मृतक शिवराज राजपूत आपस में रिश्तेदार हैं, सोमवार की रात 9.00 बजे दोनों की किसी बात को लेकर तनातनी हुई वहां पर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ, तब रात 11.30 पर राघवेंद्र राजपूत शिवराज राजपूत के निवास स्थान पर पहुंचा और उसे गोली मार दी।


गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया, मृतक को रात्रि समय सिविल हॉस्पिटल बरेली ले जाया गया जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई, भोपाल में ही शिवराज का पोस्टमार्टम किया गया। मंगलवार की शाम 6.00 बजे करणी सेना के समस्त पदाधिकारी और सदस्य के अलावा समाज के नागरिक थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने थाने का घेराव आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया।


भोपाल से करणी सेना अध्यक्ष का शव वाहन में रखा कर जैसे ही बरेली थाने के सामने पहुंचा वहां समाज के नागरिकों और करणी सेना के सदस्यों ने वाहन को रोक लिया और मौके पर मौजूद एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष बितोलिया, थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हुई लेकिन पुलिस के द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिलने के कारण सभी थाने के सामने बैठ गए।


वर्तमान में थाने के सामने समाज और करणी सेना के सदस्य एनएच 12 पर बैठे हुए हैं, मृतक का शव वाहन रखा हुआ है। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद है, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टोलियां यहां-वहां तलाश कर रही है, शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...