रायसेन/देवरी, गोरखपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, बरेली टीम रही विजेता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 14, 2021

रायसेन/देवरी, गोरखपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, बरेली टीम रही विजेता।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

गोरखपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, बरेली टीम रही विजेता।

रायसेन/देवरी, गोरखपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, बरेली टीम रही विजेता।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम गोरखपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई यह प्रतियोगिता हेरिटेज ग्राउंड रेशम केंद्र पर आयोजित की गई। इसमें फाइनल मैच बरेली और पलोहा के बीच खेला गया निर्धारित 8 ओवर में पलोहा की टीम ने 96 रन बनाए जिसके जवाब में बरेली टीम ने रोमांचक मैच मैं 8 ओवर खेलते हुए अंतिम एक बाल पर 6 लगाकर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31000 हजार विधायक देवेंद्र सिंह पटेल द्वारा दिया गया एवं दूत्तीय पुरस्कार 21 हजार समाजसेवी हीरा लाल धाकड़ द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अमरजीत सिंह राज गोरखपुर, सरपंच कमल नारायण राज, जनपद पंचायत सदस्य दीपेन्द्र राज, पूर्व सरपंच अजय पाराशर, दिनेश महेरे, देवेंद्र खरे, ज्ञानेंद्र राजपूत, शेरू राजपूत, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र राज, बृजेश शर्मा, राशिद खान, संदीप पाराशर, सोनू तोमर, कल्पित जैन, कैलाश साहू, आशीष शर्मा, राहुल साहू, विनोद प्रजापति, सुरेश रजक आदि जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...