Post Top Ad
Sunday, March 14, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
वायरल न्यूज़
पैर का ऑपरेशन करवाना पड़ा भारी, डॉक्टरों की गलती से कटवाना पड़ा हाथ, क्लिक कर पढे पूरा मामला।
पैर का ऑपरेशन करवाना पड़ा भारी, डॉक्टरों की गलती से कटवाना पड़ा हाथ, क्लिक कर पढे पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
बिहार। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक परिवार का आरोप है कि निजी अस्पताल में पैर के ऑपरेशन के दौरान एक महिला को गलत जगह सुई लगा दी गई इसकी वजह से एक महिला का हाथ काटना पड़ा। वहीं, लगभग 11 महीने तक पटना के अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला अपने घर पहुंची इसके बाद जब महिला और उसके परिजन मुआवजे के लिए अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की।
दरअसल ये मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र का है, जहां आभा नाम की महिला शहर के ब्रह्मपुरा क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज कराने आई थी। महिला जिला के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली है महिला और उसके परिवारवालों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पैर के ऑपरेशन के बदले उन्हें हाथ कटवाना पड़ा है। पीड़िता ने बताया कि बीते साल वह इलाज के लिए अस्पताल आई थी, यहां डॉक्टर ने गलत तरीके से इलाज किया। इसके बाद एक हाथ काम नहीं कर रहा था और जब इस बारे में डॉक्टर को बोला गया तो उसने यह कह कर बात गोलमोल कर दी कि इलाज का खर्चा हम उठा लेंगे और आर्टिफिशियल हाथ भी लगा देंगे लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी डॉक्टर ने कुछ नहीं किया। जब हम लोग डॉक्टर से मिलने गए तो मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई।
मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल का है, जहां हॉस्पिटल के डॉक्टर पर ये आरोप लगा है कि उसकी गलती के कारण महिला को अपना हाथ गंवाना पड़ा। इस पीड़ा से गुजरने के बाद वह अपना हक मांगने के लिए परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची जहां अस्पताल के स्टाफ और परिजनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद इस मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला शांत कराया और पीड़िता को थाने ले आई इसके बाद पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस पूरे मामले में स्थानीय अस्पताल के चिकित्सक इलाज को लेकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। उनका कहना है कि महिला का ऑपरेशन पटना में हुआ है। हालांकि, अस्पताल ने अपनी गलती को भी स्वीकार किया है। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगने के कारण इंफेक्शन हुआ था। थाना प्रभारी एस अरशद नोमान का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक 3 फरवरी को वह अपने घर में गिर गई थीं इस दौरान उनका कूल्हा टूट गया था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
बिहार,
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद