रायसेन/मंडीदीप, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर की कोरोना से मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 25, 2021

रायसेन/मंडीदीप, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर की कोरोना से मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर की कोरोना से मौत।

रायसेन/मंडीदीप, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर की कोरोना से मौत।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। उद्योग नगरी के जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में कार्यरत शाखा प्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव (51 वर्ष) कि गुरुवार सुबह कोरोना से मौत हो गई वे बीते सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्रीवास्तव भोपाल के चिरायु अस्पताल में उपचार करवा रहे थे इसी दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनके सहकर्मी बैंक कैसी है। गया प्रसाद भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इसी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। कोरोना वापसी के बाद नगर में यह पहली मौत हुई है, इसके पहले 12 अन्य कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वही इस माह बीते 25 दिनों में कोरोना के 12 नए के सामने आ चुके हैं। नवनीत भोपाल के बाग सेवनिया में रहते थे और वही से अप डाउन करते थें उनके सहकर्मी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बैंक केशयर गया प्रसाद चौहान कोरोना संक्रमित हुए थे जो कि इन दिनों अपनी पत्नी के साथ चिरायु अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। चौहान के संक्रमित होने के बाद  नवनीत श्रीवास्तव भी इसकी चपेट में आ गए। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया कि नवनीत किस के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए थे। संक्रमित होने के बाद उन्होंने जेपी अस्पताल में उपचार कराया लेकिन जब वहां से उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह मंगलवार को चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए। जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह करीब 4.00 बजे उनकी मौत हो गई। शाखा प्रबंधक श्रीवास्तव की असमय मौत से सहकर्मियों में शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...