रायसेन/देवरी, विश्व का दूसरा मानस मंदिर बनाया जा रहा मंठी धाम में, जन सहयोग से निर्मित हो रहा मंदिर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 23, 2021

रायसेन/देवरी, विश्व का दूसरा मानस मंदिर बनाया जा रहा मंठी धाम में, जन सहयोग से निर्मित हो रहा मंदिर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

विश्व का दूसरा मानस मंदिर बनाया जा रहा मंठी धाम में, जन सहयोग से निर्मित हो रहा मंदिर।

रायसेन/देवरी, विश्व का दूसरा मानस मंदिर बनाया जा रहा मंठी धाम में, जन सहयोग से निर्मित हो रहा मंदिर।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्र के पास ग्राम पांजरा मंठी धाम में दूसरा विश्व का मानस मंदिर बनाया जा रहा है। लगभग 20 रु करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर में संगमरमर के पत्थरों पर श्रीरामचरितमानस लिखवाई जाएगी। विश्व प्रसिद्ध पहले से यहां हनुमान जी का मंदिर है जहां पर लोगों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है। धीरे-धीरे यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है एवं शनिवार एवं मंगलवार को यहां पर लोगों की भीड़ रहती है। देवरी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है जहां पर हजारों वर्ष पुरानी प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है जिसके दर्शनों के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से शनिवार एवं मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर पर आकर लोगों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। भक्तों का कहना है कि बड़े-बड़े लाइलाज रोगों का इलाज यहां पर हनुमान जी की कृपा से ठीक होते हुए हमने देखे है। जब भक्त गुड्डू भैया लोधी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां की महिमा को शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता यह तो महाराज जी के अथक प्रयासों से इस मानस मंदिर को बनाया जा रहा है जिससे कि लोगों को मानस मंदिर देखने के लिए बनारस ना जाकर यहीं दर्शन लाभ हो। श्री श्री 1008 राम कृपाल दास जी महाराज यहां पर बरसों से विराजमान है उन्हीं के अथक प्रयासों से इस मानस मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें सभी क्षेत्र वासियों का जन सहयोग महाराज जी को मिलता रहता है, लगभग चार-पांच सालों के बाद यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। श्री श्री 1008 राम कृपाल दास जी महाराज का कहना है कि कहां से क्या व्यवस्था हो रही है मैं खुद नहीं जानता, यह तो अनंत बलवंत हनुमान जी की कृपा है जो मेरे माध्यम से शुभ कार्य करा रहे है। प्रतिवर्ष मंठी धाम में मानस सम्मेलन का भी आयोजन किया जाता है जिसमें जो भी प्रवचन कर्ता आते हैं वह भी अपनी राशि मंदिर को दान के रूप में देकर चले जाते हैं, ऐसे ही धीरे-धीरे यह मंदिर पूर्णता की ओर है। जब मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा तब यहां का नजारा ही कुछ और होगा। यहां पर भव्य राम दरबार एवं माता रानी का मंदिर बनाया जाएगा जिसमें सभी देवताओं को स्थापित किया जाएगा। अभी भी धीरे-धीरे लोग मंदिर से जुड़ते जा रहे हैं एवं जिससे जो भी बनता है वह मंदिर निर्माण के लिए सहयोग कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...