रायसेन/बरेली, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची अतिथि शिक्षक की शिकायत, शासन के आदेश को प्राचार्य ने नही किया मान्य। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 23, 2021

रायसेन/बरेली, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची अतिथि शिक्षक की शिकायत, शासन के आदेश को प्राचार्य ने नही किया मान्य।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची अतिथि शिक्षक की शिकायत, शासन के आदेश को प्राचार्य ने नही किया मान्य।

रायसेन/बरेली, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची अतिथि शिक्षक की शिकायत, शासन के आदेश को प्राचार्य ने नही किया मान्य।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शासकीय हाई स्कूल डूमर में एसएमडीसी समिति की बैठक 01 मार्च को रखी गई थी इस बैठक में अतिथि शिक्षक हरगोविंद सिलावट वर्ग 02 को विषय विज्ञान हेतु शासकीय हाई स्कूल डूमर में रख लिया गया। गत वर्ष हाई स्कूल डूमर में इनका विज्ञान का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा था लेकिन शासन के आदेश 19 मार्च को आया था कि 30 प्रतिशत से कम वालों को एक और मौका दिया जावे। शासन के आदेश के चलते हरगोविंद सिलावट वर्ग 02 को विज्ञान विषय में पोर्टल पर नाम चढाने का बैठक में प्रस्ताव पास किया गया और खुमान सिंह का नाम निरस्त किया गया क्योंकि गत वर्ष विकासखंड के पेनल में इनका नाम नही आया था इसलिए खुमान सिंह का नाम बैठक में हटाने का निर्णय लिया गया और अतिथि शिक्षक हरगोविंद सिलावट का नाम पोर्टल पर चढाने का नाम प्रस्ताव में पारित किया गया लेकिन हाई स्कूल प्राचार्य के द्वारा अतिथि शिक्षक पद पर इनकी ज्वाईनिंग नही कराई गई। इस संबंध में बरेली एसडीएम प्रमोद गूजर को अतिथि शिक्षक हरगोविंद सिलावट ने आवेदन दिया है। अतिथि शिक्षक ने प्रधानमंत्री कार्यालय शिकायत की साथ ही एसडीएम को बताया कि संकुल केन्द्र बागपिपरिया के प्राचार्य अशोक भार्गव द्वारा मेरा नाम पोर्टल पर दर्ज नही कराया जा रहा है। वहीं हाई स्कूल डूूमर के प्राचार्य विश्राम सिंह द्वारा मेरा प्रस्ताव संकुल केन्द्र बागपिपरिया के प्राचार्य अशोक भार्गव को 01 मार्च को पहुंचा दिया गया था लेकिन संकुल प्राचार्य द्वारा आज दिनांक तक मेरा नाम पोर्टल पर दर्ज नही किया गया है और मुझे गुमराह किया जा रहा है। अतिथि शिक्षक ने शिकायत में कहा है कि हरगोंविंद सिलावट पिछले वर्ष अतिथि शिक्षक के रूप में हाई स्कूल डूूमर में कार्यरत था। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के द्वारा आदेश जारी किया गया था कि जो पिछले वर्ष स्कूल में कार्यरत था उसे ही प्राथमिकता के आधार पर स्कूल में ज्वाईनिंग कराया जाये। लोक शिक्षण संचनालय शासन द्वारा आदेश दिनांक 28 नबंवर 2020 को निकाला गया था उसमें कहा गया था कि जिस व्यक्ति का पेनल में नाम नही है उसे ज्वाईनिंग नही दी जाये। इसके बावजूद भी विज्ञान के पद पर खुमान सिंह को अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्त कराया गया है। वहीं जिस आवेदक का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम है उसे संस्था में आमंत्रित किया जायेगा। संकुल बागपिपरिया में 30 से कम परिणाम वाले अतिथि शिक्षकों का वेतन भुगतान जनरेट कर निकाली गई है। अतिथि शिक्षक हरगोविंद सिलावट जिनका नाम पोर्टल पर दर्ज नही किया जा रहा है इन्होने इस बात की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी को तो की ही है साथ ही इन्होने प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी अपनी शिकायत पहुंचाई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...