Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
ताजा खबर
जानें कहाँ सुहागरात वाले दिन दूल्हे-दुल्हन मैं हुई लड़ाई, दुल्हन दूल्हे के सिर पर रॉड मारकर हुई फरार।
जानें कहाँ सुहागरात वाले दिन दूल्हे-दुल्हन मैं हुई लड़ाई, दुल्हन दूल्हे के सिर पर रॉड मारकर हुई फरार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नई नवेली दुल्हन और दूल्हे के बीच सुहागरात रात वाले दिन किसी बात पर झगड़ा हो गया, दुल्हन ने दूल्हे के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिसकी वजह से दुल्हे के सिर पर चोट आई है और उसे मरहम-पट्टी के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस के अनुसार नूरपुर के गांव कुंडा निवासी चंद्रशेखर की शादी हरिद्वार की एक लड़की के साथ 15 मार्च को हुई थी, 17 मार्च की रात दूल्हे और दुल्हन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, उसके बाद दुल्हन टॉयलेट के बहाने रात में ही घर की दीवार फांद कर गायब हो गई।
वर पक्ष ने दुल्हन पर घर के जेवरात और 15 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया, मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने लड़की और लड़के वालों को थाने बुलाया। इस दौरान लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर कई आरोप लगाए और लड़के वालों ने लड़की पक्ष पर हमला करने सहित कई आरोप लगाए, लड़की द्वारा लड़के पर हमला कर घायल करने के बाद भागने की बात भी पुलिस से कही। थाने में मामला बढ़ गया, दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए, दुल्हन और दूल्हे ने एक साथ रहने से मना कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता करने की सलाह दी, फिर दोनों पक्षों में अलग-अलग रहने पर सहमति हुई और थाने में लिखित में दिया गया। इस शादी को लेकर गांव भर में कई चर्चाएं हो रही हैं, इस घटना पर लड़के के भाई का कहना है कि दुल्हन ने भाई से नया मोबाइल मांगा था और कहा कि उसके किसी के साथ प्रेम संबंध हैं, रहूंगी यहां पर लेकिन फोन पर अपने प्रेमी से बात करती रहूंगी, इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, इसके बाद लड़की टॉयलट जाने के बहाने से दीवार फांद कर चली गई।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद