Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पंजाब
सरपंच के बेटे ने क्यों उतारा दो सगी बहनों को मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर यहां क्लिक करके।
सरपंच के बेटे ने क्यों उतारा दो सगी बहनों को मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर यहां क्लिक करके।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
पंजाब। गांव के सरपंच का लड़का दो सगी बहनों पर गलत निगाह रखता था, जब बहनों ने उसके मंसूबे नाकाम कर दिए तो सरपंच के बेटे ने दोनों बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी, यह सनसनीखेज मामला पंजाब के मोगा जिले का है। जिला मोगा के गांव मानूके में गुरुवार शाम एक व्यक्ति द्वारा दो सगी बहनों के दोहरे हत्याकांड मामले को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है।
डीएसपी प्रसन्न सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स, दो लड़कियों को गोलियां मारकर उन्हें सड़क पर फेंक भाग गया। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और दोनों घायल लड़कियों अमनदीप कौर व कमलप्रीत कौर को निहाल सिंह वाला के सरकारी हॉस्पिटल ले गए थे लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दोनों घायलों को फरीदकोट रेफर किया गया था।
उन्होंने बताया कि अमनदीप कौर ने पहले ही दम तोड़ दिया था लेकिन देर रात कमलप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी गुरवीर सिंह है, जो गांव के सरपंच का लड़का है। वह दोनों सगी बहनों पर गलत निगाह रखता था लेकिन लड़कियां इसके लिए राजी नहीं थीं।
पहले भी पंचायत द्वारा उक्त आरोपी को ऐसा करने से मना किया गया था इसी रंजिश के चलते ही वह दोनों लड़कियों को गोलियां मारकर भाग गया। डीएसपी प्रसन्न सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व उसके द्वारा इस्तेमाल में लाई गई ऑल्टो कार व अपने पिता की लाइसेंसी 32 बोर की रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# पंजाब
Share This
About Ghatak reporter
पंजाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com








No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद