रायसेन/बरेली, श्री राम कथा में शिव-सती प्रसंग का किया सुंदर वर्णन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

रायसेन/बरेली, श्री राम कथा में शिव-सती प्रसंग का किया सुंदर वर्णन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

श्री राम कथा में शिव-सती प्रसंग का किया सुंदर वर्णन।

रायसेन/बरेली, श्री राम कथा में शिव-सती प्रसंग का किया सुंदर वर्णन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्रीनरसिंह टेकरी हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के दूसरे दिन कथा वाचक डॉक्टर प्राज्ञा भारती श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए सती प्रसंग शिव पार्वती के विवाह का प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि एक दिन सती जी को भगवान शिव अपने आराध्य श्री राम जी की कथा सुना रहे थे तभी आकाश मार्ग से विमानों को जाते देख सती जी के पूछने पर शिव जी ने सम्पूर्ण व्रतांत बतलाया। यह सुनकर सती जी अपने पिता के घर जाने के लिए उद्विग्न होती है और शंकर जी के मना करने पर भी सती जी जब पिता की यज्ञ में पहुच जाती हैं और मानस में लिखा है कतहुँ न दीख संभु कर भागा। यह देखकर सती जी को क्रोध आ जाता है और अपने पिता की यज्ञ में आत्म दाह कर लेती है। रामकथा में शिव-सती प्रसंग सुनाते हुए कथा वाचक आगे बताती हैं कि बीरभद्र के द्वारा दक्ष को दंड दिया जाता है। देवताओं के मानने पर बकरे का सिर दक्ष को भगवान शिव लगा देते हैं। उसके पश्चात शिव जी समाधि में चले जाते हैं। सती जी पार्वती के रूप में हिमालय के घर में जन्म लेती हैं और बडी होकर तप के लिए निकल लेती हैं। इधर शिव जी को समाधि से जगाने आये कामदेव को शिव जी अपनी तीसरी आंख से भस्म कर देते हैं। देवगण संकर जी को मनाते हैं तब शिव जी बारात की तैयारी करके बूढे बैल पर सवार होकर विवाह के लिए जाते हैं। बारात को देखकर पार्वती जी की माँ डर जाती हैं नारद जी के समझाने पर वो बारात का स्वागत करती है विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कथा के मुख्य ययजमान ज्योति अरविंद मालवीय ने कथा व्यास और शास्त्र का पूजन किया वहीं कथा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...