नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर।


फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पति ने नशे में पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी है. पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पति को नशा करने के लिए मना करती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर।

रअसल, ये मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बनखड़िया इलाके का है. जहां रहने वाला आरोपी जितेंद्र टेम्पो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. जितेंद्र नशे का भी आदी था.अक्सर वह घर पर नशा करके आता था. नशे की आदत के चलते अक्सर उसका अपनी पत्नी आकांक्षा से विवाद होता था।

नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात जितेंद्र नशे की हालत में घर पर आया जिसका विवाद पत्नी आकांक्षा से ही गया. विवाद होने पर पति ने पत्नी पर चक्की के पाट से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी जितेंद्र की वृद्ध माता को हुई. उन्होंने मामले की सूचना पड़ोस में रहने वाले अन्य परिजनों को दी।

नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी जितेंद्र को को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल किए गए चक्की के पाट को भी बरामद कर लिया है. वहीं, मृतका के दो मासूम बच्चों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

नशे की लत ने बनाया वहशी, पत्नी के मना करने पर चक्की के पाट से कुचला सिर।

इस मामले पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बनखड़िया इलाके में जितेंद्र ने अपनी पत्नी आकांक्षा की चक्की के पाट से हमला कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं, परिजनों की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्जन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...