Post Top Ad
Thursday, March 11, 2021
Home
आगर मालवा
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
आगर-मालवा, महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बैजनाथ धाम।
आगर-मालवा, महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बैजनाथ धाम।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित बैजनाथ धाम में हजारो की संख्या में श्रृद्धालुगणों ने पहुंचकर बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन हेतु भक्तों की भीड़ प्रातः काल से मंदिर में जुटने लगी। जिला एवं पुलिस प्रशासन की चौक-चौबंद व्यवस्थाओं के मध्य भक्तगणों ने लम्बी-लम्बी कतारो में खड़े होकर बाबा बैजनाथ के गर्भ गृह के बाहर से ही दर्शन किए। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैजनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
बैजनाथ धाम में महाशिवरात्री के अवसर पर भक्तों का आना सुबह से ही प्रारंभ हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा वैसे-वैसे जिले के ग्रामीण अंचलों एवं आसपास के जिलों से भक्तगण दर्शन के लिए पहुंचने लगे। महिला-पुरूष ने अलग-अलग कतार में खड़े होकर बाबा बैजनाथ के दर्शन किए। भक्तगणों को दर्शन में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में राजस्व, पुलिस विभाग एवं नगरीय निकाय का अमला मंदिर परिसर में व्यवस्था के लिए तत्पर रहा है। मंदिर प्रवेश द्वार से लेकर बाबा बैजनाथ के दर्शन करने एवं मंदिर परिसर में सभी आवयशक स्थानों पर व्यवस्थाओं हेतु शासकीय अमला मौजूद रहा।
Tags
# आगर मालवा
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
आगर मालवा,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद