Post Top Ad
Thursday, March 11, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, चतुर्थ कालीन आदिनाथ भगवान का भव्य हुआ मस्तिकाभिषेक, आचार्य कुलरत्न भूषण जी महाराज ने शांति धारा का किया वाचन।
रायसेन/बरेली, चतुर्थ कालीन आदिनाथ भगवान का भव्य हुआ मस्तिकाभिषेक, आचार्य कुलरत्न भूषण जी महाराज ने शांति धारा का किया वाचन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। ग्राम खरगोन में एक कृषक के बाडे में स्थापित चतुर्थ कालीन 1008 आदिनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक देखने लायक था। प्रभु का अतिशय देखने विराट जन समुदाय खरगोन में उपस्थित था। प्रारंभिक कार्यक्रम की औपचारिकता के बाद जैसे ही प्रभु का अभिषेक प्रारम्भ हुआ जनसमुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई। आदिनाथ भगवान की जयकारो से आसमान गूंज गया, हजारो धर्म प्रेमी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन कर खुद को धन्य समझ रहे थे। पूज्य आचार्य श्री कुल रत्न भूषण जी महाराज ने इस अवसर पर शांति धारा का अपने श्री मुख से वाचन किया। शांति धारा के पश्चयात भक्तो में प्रभु का गंधोदक लेने की होड लगी रही। आचार्य श्री कहा नेमावर में गुरुवर श्री विद्या सागर जी महाराज के दर्शन कर जब मैंने विहार किया और खरगोन ग्राम में आया तो लोगो ने मुझे खोना वाले बाबा के बारे में बताया, मैंने जाकर देखा तो वे तो चतुर्थ कालीन आदिनाथ भगवान थे। जिन्हें ग्रामवासी खोना वाले बाबा के नाम से पुकारते थे। सभी समाज और ग्राम वासियों के सहयोग से सफाई कर भगवान की प्रतिमा को खड़ा किया। आगम सम्मत प्रतिमा का कायाकल्प हुआ। शिव रात्रि के दिन विशेष मुहूर्त में भगवान की प्रतिष्ठा ओर अभिषेक शांति धारा हुई। यह बिशेष अतिशय युक्त प्रतिमा है। आज प्रात: 8 बजे से घट यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खातेगांव, सागर, राहतगढ, बेगमगंज, गैरतगंज, सिलवानी, बम्होरी, बरेली, बाडी, भोपाल आदि अनेक नगरों से जैन समाज ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया। वहीं कार्यक्रम में रहने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, यातायात में स्थानीय ग्रामवासियों ने बढ-चढकर भाग लिया। सैंकडों की संख्या में आसपास केे ग्रामवासियों ने इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेकर पूण्यर्जन किया और महाराज से अर्शीवाद लिया।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद