Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों को पकड़ने को लेकर सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों को पकड़ने को लेकर सौंपा ज्ञापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गुरूवार को श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन महासमिति के बैनर तले अध्यक्ष सिंघई चंद्रकुमार जैन की अगुवाई में जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों को पकड़ने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार लखन लाल सोनानिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रायसेन जिले में विगत कई दिनों से जैन मंदिरों में चोरों का आतंक चल रहा है। गत 12 मार्च को भोजपुर जैन मंदिर से तीन भगवान की मूर्तियों का चोरी होना, इसके पूर्व 10 फरवरी को सिलवानी के ग्राम जमुनिया जैन मंदिर से तिजोरी का चोरी होना एवं 15 अगस्त 2020 को ग्राम गोरखपुर देवरी में भगवान की मूर्ति एवं गुल्लक का चोरी होने जैसी घटनाएं घटित होने के बावजूद आज तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी न होना पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है। चोरों के न पकड़े जाने से जिले की संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है। मंदिर आस्था एवं श्रद्धा के प्रतीक है, उनके साथ होने वाली किसी भी घटना से संपूर्ण समाज आहत होती है और अब समाज भावनाओं के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जैन समाज द्वारा ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई सामग्री की बरामदगी न होने पर जैन समाज ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान सुनील जैन, संजीव जेके, देवेन्द्र जैन, श्रीपाल जैन, अभिषेक कुमार, चिंटू जैन आदि मौजूद रहे।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद