Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
ब्रेकिंग, मंडीदीप-सतलापुर जोड़ पर मिनी बस मैं हुई हत्या, आरोपी मात्र 4 घंटे मैं पुलिस की गिरफ्त में।
ब्रेकिंग, मंडीदीप-सतलापुर जोड़ पर मिनी बस मैं हुई हत्या, आरोपी मात्र 4 घंटे मैं पुलिस की गिरफ्त में।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। भोपाल-मंडीदीप की बस मैं सवार दो यात्रियों मैं हुए झगड़े की सूचना देकर फरियादी छोटेलाल साहू ने थाना सतलापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई की भोपाल से मंडीदीप आते समय सतलापुर जोड़ के आगे मिनी बस में सवार दो व्यक्ति का किसी बात को लेकर विवाद हो गया उसी को लेकर आरोपी संजू विश्वकर्मा ने चवन्नी उर्फ राजेश को चाकू से हमला कर घायल कर मौके से फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध धारा 307 का पंजीबद्ध कर थाना स्टाफ टीआई राजेश तिवारी, उपनिरी. शैलेंद्र दायमा, सउनि ब्रजमोहन साहू, प्र.आर. जयप्रकाश, प्र.आर. अजय सिंह, आर. संतोष की टीम गठित कर आरोपी की पतारसी हेतु भेजा गया जो आरोपी संजू विश्वकर्मा महज 04 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में ले लिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी संजू विश्वकर्मा पिता कनीराम निवासी मंडीदीप को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है, आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा। हमले मैं घायल चवन्नी उर्फ राजेश को उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार घायल की हमीदिया अस्पताल भोपाल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। मर्ग डायरी हमीदिया अस्पताल भोपाल से प्राप्त होने के उपरांत अपराध में हत्या की धारा का इजाफा किया जाता जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद