Post Top Ad
Wednesday, March 10, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, मेहर गढ़वाल समाज की बैठक हुई संपन्न, अधिक से अधिक अजीवन एवं वर्षिक सदस्य बनाये जाने पर दिया गया जोर।
रायसेन/बरेली, मेहर गढ़वाल समाज की बैठक हुई संपन्न, अधिक से अधिक अजीवन एवं वर्षिक सदस्य बनाये जाने पर दिया गया जोर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। रविवार को मेहर गढ़वाल समाज परिषद् की बैठक झिरना मंदिर बम्हौरी सिलवानी में रखी गई। सर्वप्रथम बुद्धि की देवी मां सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुई। इसके पश्चात बालाप्रसाद बेलिया को सर्वसम्मति से सभापति चुना गया। सचिव तुलसीराम पुआंरिया एवं उप सचिव मुन्नालाल मेहरा शिक्षक ने समाजिक गतिविधियों मे युवा वर्ग आगे आये का आवाह्न किया सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई एवं वार्षिक सदस्यता शुल्क ली गई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष झलकन सिंह सुरजया ने अपने उद्वोधन में कहा कि सामाजिक गतिविधियों में मातृशक्ति को भी आगे बढ-चढकर सहयोग करना चाहिए एवं नशामुक्ति जैंसे शराब, तंबाकू, सिगरेट आदि चीजों का अपने परिवार में फैली बुराईयों का पुरजोर विरोध करें तथा बच्चों को शिक्षा से जोडने में अहम भूमिका निभायें जिससे की आने वाले समय में हम शिक्षित होंगे तो हमारा समाज शिक्षित होगा। वहीं अजय नारायण मेहरा, प्रेम नारायण मेहर ने उद्बोधन दिया साथ ही समाज को संगठित होने एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने पर भी विचार विमर्श किया गया साथ ही सदस्यों द्वारा युवा वर्ग को आगे बढने का मौका मिले इस पर सहमति बनी। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सुरजया ने सभी सामाजिक बंधुओं को सभा में पधारने पर आभार व्यक्त करने के साथ ही सभा का समापन किया गया। सभा में खुशीलाल मेहरा, परसराम गोहिया, हरिनारायण, गोपाल मेहर, कल्याण सिंह मेहर, प्रेम नारायण मेहर, देवी सिंह मेहर, भगवत सिंह मेहर, बालमुकुंद मेहर, लक्ष्मी प्रसाद मेहर, हरिनारायण मेहर, अमित कुमार मेहर, मुन्नालाल मेहरा, लखन सिंह मेहर, राम सिंह मेहर आदि उपस्थित रहे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद