Post Top Ad
Wednesday, March 10, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, महालक्ष्मी ढाबा पर बड़े धूमधाम से मनाया गया पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल का जन्म दिन।
रायसेन/देवरी, महालक्ष्मी ढाबा पर बड़े धूमधाम से मनाया गया पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल का जन्म दिन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल का जन्म दिवस उनके समर्थकों द्वारा बींझा ढाबा पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें आसपास ग्रामीण इलाकों से बड़ी मात्रा में जालम सिंह पटेल के समर्थक उपस्थित हुए। सभी ने पुष्प माला एवं तिलक लगाकर विधायक जालम सिंह पटेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उदयपुरा, देवरी, नया खेड़ा, रम्पुरा, थाला दिघावन, केकड़ा आदि गांवों से बड़ी संख्या में पटैल के समर्थकों ने उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर से भाजपा के वर्तमान विधायक एवं कद्दावर नेता माने जाते हैं। जालम सिंह पटेल के बड़े भाई प्रहलाद सिंह पटेल नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री पद पर विराजमान है। वहीं विधायक जालम सिंह पटेल विगत कई वर्षों से भाजपा पार्टी से राजनीति कर रहें है। विधायक जालम सिंह पटेल हमेशा गरीबों का साथ देने वाले कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नेताओं में जाने जाते हैं इसीलिए बड़ी संख्या में समर्थकों ने ढाबा पर पहुंचकर विधायक जालम सिंह पटेल को जन्मदिन की शुभकामना दी। इस अवसर पर घनश्याम लोधी, भोपाल सिंह लोधी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पंकज चौरसिया, कपिल लोधी, कुबेर सिंह लोधी, प्रिंस जैन, मुन्नालाल लोधी, गोविंद वर्मा, ऋषभ जैन, मुकेश लोधी, डालचंद लोधी, गोविंद लोधी, चेतन नाथ, दुर्गा लोधी, रामसाय लोधी एवं बड़ी सामाजिक बंधु भी उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर एवं फूल माला पहनाकर विधायक जालम सिंह पटेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक जालम सिंह पटेल ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद