Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
वायरल न्यूज़
जानें किस मेसेज पर हुआ बाबू अरेस्ट, बाबू बोला मेरी डिमांड भी पूरी हो'...लड़की को मैसेज पर बाबू अरेस्ट।
जानें किस मेसेज पर हुआ बाबू अरेस्ट, बाबू बोला मेरी डिमांड भी पूरी हो'...लड़की को मैसेज पर बाबू अरेस्ट।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
कानपुर। देहात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर विकास भवन में नौकरी के लिए अप्लाई करने आई एक लड़की के साथ सरकारी बाबू ने अश्लील बात की है। लड़की ने पुलिस को बताया कि सरकारी बाबू ने उसे अश्लील मैसेज भेजे और कहा कि मैं तुम्हारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहा हूं, बदले में हमें भी कुछ तो चाहिए तुमसे, पुलिस ने बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कानपुर देहात के विकास भवन में बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश में भी आते हैं।
लेकिन यहां के सरकारी बाबू विनोद मिश्रा ने जो हरकत की है उसे सुनकर शायद ही कोई लड़की इस ऑफिस में आना चाहेगी. आरोपी बाबू ने नौकरी के लिए आने वाली लड़की से गलत बात कही और अश्लील मैसेज भी भेजे. बाबू ने कहा कि मैं उसी लड़की के लिए नौकरी की पैरवी करता हूं जो मेरी मुराद पूरी करती है. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वो विकास भवन नौकरी के लिए अप्लाई करने गई थी. जहां पर उसकी मुलाकात विनोद मिश्रा नाम के एक बाबू से हुई. उसने मेरा फोन नंबर लेकर कहा कि वो उसकी नौकरी लगवा देगा. फिर वो फोन पर अश्लील मैसेज भेजने लगा. मैंने जब उनको इसके लिए मना किया तो वह कहने लगे यह बात ठीक नहीं है, मैं तुम्हारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहा हूं तो मुझे भी तो तुमसे कुछ चाहिए।
आरोपी विकास भवन में कृषि विभाग का क्लर्क है. नौकरी की तलाश करने वाले हर शख्स को उससे बात करनी पड़ती है. लड़की का आरोप है कि उसने कई अश्लील वीडियो भी भेजे. कुछ वीडियो में वह स्टेज पर डांस भी कर रहा है. क्लर्क की इस हरकत से लड़की काफी परेशान है. इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।
इस मामले में कानपुर देहात के एसएसपी केशव चौधरी ने बताया कि लड़की ने बाबू विनोद मिश्रा पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी बाबू को अरेस्ट कर लिया है और इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# वायरल न्यूज़
Share This
About Ghatak reporter
वायरल न्यूज़
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
वायरल न्यूज़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद