इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 20, 2021

इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

  • मास्क लगाएँ और कोरोना संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें।

इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए मेरा प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, कहीं भीड़ न करें तथा कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है। कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के इंदौर भोपाल एवं जबलपुर शहरों में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार को प्रात: 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएँ तथा उद्योग चालू रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव जनसम्पर्क शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे।

सामाजिक समारोह की अनुमति लेना होगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज बंद

प्रदेश के भोपाल इंदौर एवं जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

5.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि गत दिवस प्रदेश में 21 हजार कोरोना टेस्ट किए गए। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 5.5 प्रतिशत आई है, जो अधिक है।

किसान चिंता न करें, सभी को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के जिन हिस्सों में ओला वृष्टि एवं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ के किसान चिंता न करें। सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही सर्वे प्रारंभ हो जाएगा तथा किसानों को फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...