राजगढ़/तलेन, सरस्वती शिशु उच्च विद्या मंदिर का दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 10, 2021

राजगढ़/तलेन, सरस्वती शिशु उच्च विद्या मंदिर का दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सरस्वती शिशु उच्च विद्या मंदिर का दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न।

राजगढ़/तलेन, सरस्वती शिशु उच्च विद्या मंदिर का दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। सरस्वती शिशु उच्च विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं का दीक्षांत समारोह अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतांबर दास  सकवाया, मुख्य अतिथि रूपेश विश्वकर्मा (विभाग समन्वयक विभाग शिवपुरी), विशेष अतिथि राकेश यादव रहे, अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा ने करवाया।


मुख्य वक्ता रुपेश विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा तीन चीजें सिखाती है ज्ञान, कुशलता, देशभक्ति इन तीनों प्रकार की शिक्षा को ग्रहण कर ही छात्र अपनी, समाज और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। रूपेश विश्वकर्मा ने पूर्व छात्रों का भी उल्लेख किया कि सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहिनों में देशभक्ति व समाज की सेवा का भाव होता है।


कक्षा 11वीं के भैया-बहिनों के द्वारा कक्षा 12वीं के भैया-बहिनों को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवत गीता भेंट की गई। कक्षा 12वीं के भैया बहिनों के द्वारा अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का आभार व्यवस्थापक महेंद्र यादव ने माना। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी, आचार्य परिवार, पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...