रायसेन/देवरी, जी एस पेट्रोल पंप पर निकाला गया लकी ड्रा का इनाम, तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी रहे मौजूद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 14, 2021

रायसेन/देवरी, जी एस पेट्रोल पंप पर निकाला गया लकी ड्रा का इनाम, तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी रहे मौजूद।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जी एस पेट्रोल पंप पर निकाला गया लकी ड्रा का इनाम, तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी रहे मौजूद।

रायसेन/देवरी, जी एस पेट्रोल पंप पर निकाला गया लकी ड्रा का इनाम, तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी रहे मौजूद।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। एनएच 12 पर एच पी का जी एस पैट्रोलियम पंप पर लकी ड्रा योजना के अंतर्गत तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी द्वारा पर्ची उठाई गई जिसमें पर्ची क्रमांक को लकी ड्रा के माध्यम से पेट्रोल फ्री दिया गया। पेट्रोल पंप के संचालक डॉक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को यहां चौबीस घंटे सुविधा प्रदान की जाएगी। बेहतर क्वालिटी का ईंधन यहां उपलब्ध रहेगा। कोशिश यही रहेगी कि ग्राहकों को कोई शिकायत न हो। पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सभी सुख सुविधाएं लोगों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा पेट्रोल पंप के खुलने से आसपास के ग्रामीणों को अब पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह आसानी से नए पेट्रोल पंप से डीजल व पेट्रोल खरीद सकते हैं साथ ही 7 दिनों तक फ्री बाइक चेकअप कैंप लगाया जाएगा। पेट्रोल पंप पर लकी ड्रा योजना चलाई गई जिसमें ग्राहकों को लकी ड्रा द्वारा चुनी गई पर्ची पर उतनी ही मूल्य का पेट्रोल डीजल मुक्त दिया गया। लकी ड्रा योजना में यह रहे उपस्थित देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, पेट्रोल शिक्षक कमलेश नेगी, बलवंत रघुवंशी, पेट्रोल पंप संचालक डॉ अनुराग शर्मा, गोटी राम रघुवंशी, अवधेश गुप्ता, ऋषभ जैन, छोटू मास्टर, राजेंद्र धाकड़, अंकित रघुवंशी, आशीष चौरसिया, यशपाल लोधी एवं पेट्रोल पंप के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...