रायसेन/देवरी, चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी विमलेश राय ने किया विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 14, 2021

रायसेन/देवरी, चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी विमलेश राय ने किया विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी विमलेश राय ने किया विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण।

रायसेन/देवरी, चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी विमलेश राय ने किया विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए देवरी थाना प्रभारी विमलेश राय ने अपने दल बल के साथ दिगंबर जैन मंदिर गोरखपुर, नेमीनाथ मंदिर देवरी मैं मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं जैन समाज के लोगों को मंदिर की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही मंदिरों में चोरी रोकने के लिए सभी खिड़की दरवाजे चेक किए। ज्ञातव्य हो की पिछले वर्ष 15 अगस्त 2020 को गोरखपुर जैन मंदिर में चोरों ने रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई वस्तु भगवान की दो मूर्तियां, चांदी के 5 छत्र, गुल्लक तोड़कर नकदी रुपए चुराए गए थे। जैन समाज द्वारा देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जैन मंदिरों में बढ़ते अपराधों को लेकर जिला जैन परिषद द्वारा जिला स्तर पर इस घटना का विरोध भी जताया था और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने बावत बाड़ी एसडीओपी एवं जिला पुलिस अधिकारी मोनिका शुक्ला को ज्ञापन भी दिया गया था। प्रशासन की ओर से 5000 एवं जैन समाज द्वारा 15000 का इनाम भी रखा गया था। जैन समाज ने इस वर्ष घटना को लेकर थाना प्रभारी विमलेश राय से मुलाकात की जिसके फल स्वरुप थाना प्रभारी विमलेश राय ने जैन मंदिरों का औचक निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...