Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
अपराध
ताजा खबर
दिल्ली
दोस्त के साथ बनाना चाहता था अप्राकृतिक यौन संबंध, दोस्त नहीं माना तो कर दी हत्या, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
दोस्त के साथ बनाना चाहता था अप्राकृतिक यौन संबंध, दोस्त नहीं माना तो कर दी हत्या, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
राजधानी दिल्ली में एक युवक ने अपने एक दोस्त को बेरहमी के साथ पत्थर से कुचल कर मार डाला। पुलिस को मामले की शुरुआती छानबीन से पता चला है कि मृतक अपने दोस्त यानी आरोपी पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, वो उसके साथ जबरदस्ती करना चाहता था। इसी वजह से आरोपी दोस्त ने पत्थर से सर कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की ये सनसनीखेज वारदात दिल्ली के मयूर विहार थाना इलाके की है, मृतक युवक की पहचान भरत के तौर पर हुई है, वह त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था। डीसीपी दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान मोनू के रूप में हुई है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी और मृतक आपस में दोस्त बताए जाते हैं। डीसीपी के अनुसार सोमवार तड़के तकरीबन 4.30 बजे मयूर विहार थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी दौरान त्रिलोकपुरी में एक युवक दिखाई दिया, जिसके कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने युवक को रोका और कपड़ों पर लगे खून के बारे में पूछा तो युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त भरत की पत्थर से वार कर हत्या कर दी है और वह थाना जा रहा है। ये सुनते ही पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मी सकते में आ गए और फौरन उस युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की तस्दीक करने के लिए पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और उसी की निशानदेही पर भरत का शव बरामद कर लिया गया। डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है, पूछताछ में उसने बताया है कि मृतक मोनू उसके साथ पिछले काफी समय से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जिसके चलते उसने भरत की हत्या कर दी। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर भी विवाद था, पुलिस ने मोनू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# दिल्ली
Share This
About Ghatak reporter
दिल्ली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद