Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
दर्दनाक हादसे मैं 5 मासूमों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम, पढ़ें पूरी खबर।
दर्दनाक हादसे मैं 5 मासूमों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम, पढ़ें पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे ने पांच मासूम बच्चों की जान ले ली, जिसमें 4 सगे भाई-बहन शामिल थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए हैं, ताकि बच्चों की मौत का कारण साफ पता चल सके। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पांचों बच्चे लुका छिपी खेल रहे थे, बताया जा रहा है कि वे खेलते वक्त अनाज की टंकी में घुसे थे। यह दर्दनाक घटना बीकानेर के हिम्मतासर गांव की है, यहां रविवार की दोपहर 5 बच्चे अनाज की टंकी में मृत पाए गए, सभी बच्चों की उम्र 8 साल से कम है। दरअसल, बच्चे लुका-छिपी खेल रहे थे इसी दौरान छिपने के लिए वे घर में रखी अनाज की टंकी में घुस गए तभी उस टंकी का ढक्कन अचानक बंद हो गया और दम घुटने से सभी बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। 4 बच्चों की मां ने जब दोपहर में आकर बच्चों को खोजना शुरू किया तो वे नहीं मिले तभी अचानक मां ने अनाज की टंकी खोली तो अंदर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए।
टंकी में पांच बच्चों की लाश थी, ये देखकर मां बेसुध हो गई, उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी दम तोड़ चुके थे। मरने वाले बच्चों में किसान भीयाराम का बेटा सेवाराम (4 साल), बेटियां रविना (7 साल), राधा (5 साल) और टींकू उर्फ पूनम (8 साल) शामिल थे जबकि पांचवी बच्ची भीयाराम की भांजी माली पुत्री मघाराम थी। हादसे के वक्त किसान भीयाराम और उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने गए हुए थे, घर में पांचों बच्चे थे जो खेलते वक्त लोहे की चादर से बनी अनाज की टंकी घुसे और टंकी का ढक्कन अचानक बंद हो गया। टंकी की गहराई 5 फीट और चौड़ाई करीब 3 फीट बताई जा रही है। बच्चों ने इसे खोलने की कोशिश भी की होगी, लेकिन वो अंदर से नहीं खुली और आवाज सुनने वाला भी घर में कोई नहीं था, ऐसे में बच्चे खुद को बचा नहीं सके। इस दर्दनाक हादसे ने भीयाराम का हंसता-खेलता घर उजाड़ दिया, जिस घर में बच्चों की खिलखिलाती आवाज़ें और अठखेलियां गूंजा करती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मौके पर जाकर बच्चों के शव कब्जे में ले लिए, नापासर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं, रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद