Post Top Ad
Saturday, March 20, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
ब्रेकिंग, ज्योति राजे सिंधिया ने काफिले के सामने गिरे पुलिसकर्मी की मलहम पट्टी कर अस्पताल भिजवाया।
ब्रेकिंग, ज्योति राजे सिंधिया ने काफिले के सामने गिरे पुलिसकर्मी की मलहम पट्टी कर अस्पताल भिजवाया।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। आज ज्योति राजे सिंधिया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साथ में करेंगे लंच साथ में रहेंगे समर्थक एवं मंत्री। आपको बता दें कि भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज 1 साल पूरा हो गया है इस मौके पर राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साथ में लंच करेंगे। इस दौरान भाजपा मंत्री और समर्थक नेता भी साथ रहेंगे इससे पहले सिंधिया भोपाल पहुंचे जहां सिंधिया के काफिले के सामने एक पुलिसकर्मी गिर पड़ा, हालांकि इस हादसे में पुलिसकर्मी को कोई अधिक गंभीर क्षति नहीं हुई। वहीं राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने काफिला रोककर पुलिसकर्मी की पट्टी भी की इसके साथ ही अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई।
आपको याद दिला दें कि ज्योतिराज सिंधिया को भाजपा में शामिल हुए आज 1 साल पूर्ण हो गया है। राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया मुख्यमंत्री सहित प्रमुख मंत्रियों के साथ लंच करेंगे, इसमें लंच के दौरान सिंधिया के तीन मंत्री भी शामिल होंगे जिनमें तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं गोविंद सिंह राजपूत को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा इसके अतिरिक्त भाजपा के कुछ चुनिंदा नेता भी लंच में शामिल होंगे।
ज्योति राजे सिंधिया सबसे पहले श्यामला हिल्स अपने नए बंगले पर पहुंचे जहां से सीएम निवास के लिए प्रस्थान कर गए। आपको बता दें कि आज से 1 साल पहले ज्योतिराज सिंधिया ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन की थी जिसके बाद सिंधिया समर्थक कई विधायकों ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा था जिसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी एवं सरकार गिर गई। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योति राजे सिंधिया लंच पॉलिटिक्स करेंगे। वही आज कांग्रेश इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी तो एक तरफ भाजपा ने आज के दिन को खुशहाली दिवस बताया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद