Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, अनजाने में हुए पूजा कर्म से भी मिलता है पुण्य लाभ - अखलेश्वरी दीदी देवी नर्मदा पुत्री।
रायसेन/उदयपुरा, अनजाने में हुए पूजा कर्म से भी मिलता है पुण्य लाभ - अखलेश्वरी दीदी देवी नर्मदा पुत्री।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। स्थानीय सोनी मोहल्ला में नव दिवसीय संगीतमय राम कथा में कथा वाचक साध्वी अखलेश्वरी दीदी नर्मदा पुत्री ने भगवान शिव और निषाद संवाद प्रस्तुत किया जिसमें एक बार एक निषाद महाशिवरात्रि के दिन हिंसक जानवरो की आवाज सुनकर अपने प्राणों की रक्षा करने के लिए एक बील के वृक्ष पर चढ़ जाता है और उसके बैठने के स्थान पर जो बिल पत्र आता उनको वह काटता जाता वह जाकर नीचे शिवलिंग पर गिरता जाते वंही उसके पीने का पानी भी अनायास शिवलिंग पर गिर जाता है।
यह प्रक्रिया रात भर चलती रहती है और उसका सुबह तक व्रत भी हो जाता है जब सुबह वह वृक्ष से नीचे उतरता है तो भगवान शिव प्रकट होकर उससे वरदान देने की बात करते है तो वह भगवान को प्रणाम करते हुए कहता है की मैने ऐसा कोई कर्म नही किया जिससे मुझे वरदान का अधिकार हो लेकिन भगवान शिव उससे कहते है की तुमने रात भर मुझ पर बील पत्र अर्पित किए इसलिए मैं तुमसे प्रशन्न हू लेकिन निषाद इनकार करते हुए कहता है वह मैने जो बील पत्र मुझे चुभ रहे थे तो वो नीचे काटकर गिराए है। वंही शिव कहते है अनजाने में ही सही तुमने महाशिवरात्रि के दिन मुझे बील पत्र चढ़ाए है इसलिए मैं तुमसे प्रशन्न हु वंही भगवान शिव उनको अगले जन्म निषादों का राजा बनने का वरदान और भगवान राम की सेवा करने का कहते हुए अंतर्ध्यान हो जाते है इसलिए अनजाने में किये हुए पुण्य और पूजा भी सार्थक होती है। ईश्वर पुण्य कर्मों का फल अवश्य प्रदान करते है। वंही कथन श्रवण करने महिलाएं, बुजुर्ग और नगरवासी मौजूद रहे।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद