रायसेन/बरेली, सायरन बजाकर किया जायेगा नागरिकों को जागरूक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

रायसेन/बरेली, सायरन बजाकर किया जायेगा नागरिकों को जागरूक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सायरन बजाकर किया जायेगा नागरिकों को जागरूक।

  • आज मनाया जायेगा संकल्प दिवस, एसडीएम की अध्यक्षता में रखी गई बैठक।

रायसेन/बरेली, सायरन बजाकर किया जायेगा नागरिकों को जागरूक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना महामारी को लेकर सोमवार के दिन किसान भवन में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। मेरी होली-मेरा घर के अलावा एक मास्क ही अपनी सुरक्षा से संबंधित प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई गाईड लाईन से संबंधित जानकारी अधिकारी के द्वारा मौके पर दी गई। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और पूर्व पार्षदो से कोरोना रोकथाम से संबंधित विचार मांगे गए। किसान भवन में रखी गई बैठक में एसडीएम प्रमोद गूजर, तहसीलदार संतोष बिटोलिया, नायब तहसीलदार नीरू जैंन, नगर परिषद स्टोर शाखा में पदस्त बीएस मालवी के अलावा कस्बा और शहरों के पटवारी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान एसडीएम प्रमोद गूजर ने कहा कि 23 मार्च को संकल्प दिवस मनाया जायेगा, इस दिन कोविड 19 के खिलाफ सायरन बजाया जायेगा।


यह सायरन सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा जो तहसील प्रांगण से निकलकर निचली बस्ती होली चौक नदी रोड से होता हुआ नगर से मुख्य मार्गों से निकलेगा। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी जो कोरोना से बचाव के उपाय नागरिकों को बतायेंगे। एसडीएम प्रमोद गूजर ने कहा कि यह सायरन फिर शाम को दोबारा बजेगा यह क्रम निरंतर सात दिन तक चलता रहेगा। वहीं मंगलवार को शांति समिति की बैठक भी रखी गई है जिसमें होली मनाने से संबंधित फैंसले भी लिए जाएंगे। इस होली को मेरी होली-मेरा घर के नारे के साथ मनाया जा सकेगा क्योंकि कोरोना महामारी पुन: अपने पैर पसारते हुए दिखाई दे रही है। इस बीमारी से बचाव के तरीके हमे स्वंय ढूंडना होंगे तब कहीं जाकर हम सुरक्षित रह सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...