Post Top Ad
Friday, March 12, 2021
Home
अपराध
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
जबलपुर, जीजा की कटी गर्दन लेकर थाने पहुंचा शख्स, म्रतक ने भगाकर की थी दोस्त की बहन से शादी।
जबलपुर, जीजा की कटी गर्दन लेकर थाने पहुंचा शख्स, म्रतक ने भगाकर की थी दोस्त की बहन से शादी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक साले ने अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही उसकी बहन ने भी मौत को गले लगा लिया।
दरअसल, यह घटना जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत की है, यहां गुरुवार सुबह में सभी पुलिसकर्मी सामान्य कामकाज कर रहे थे कि इसी दौरान एक युवक हाथ में कटी गर्दन लेकर थाने पहुंच गया, यह दृश्य जिसने देखा उसके होश उड़ गए। आरोपी युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने बृजेश बर्मन नाम के युवक की हत्या कर दी है और उसका धड़ रामनगरा इलाके के एक खेत में पड़ा हुआ है।
पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मौका ए वारदात पर पहुंच गई, जहां बृजेश बर्मन का धड़ पड़ा हुआ था, बृजेश का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। उसके गर्दन के साथ-साथ हाथ भी कुल्हाड़ी से काट दिए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी धीरज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, धीरज शुक्ला और बृजेश वर्मा आपस में दोस्त थे और शराब का कारोबार करते थे लेकिन कुछ महीनों पहले बृजेश बर्मन ने धीरज की बहन पूजा के साथ भाग कर शादी कर ली। बताया जा रहा है कि इसी वजह से धीरज शुक्ला बृजेश से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था।पुलिस के अनुसार शादी करने के तकरीबन 3 महीने के बाद पूजा और बृजेश घर लौटे थे इस दौरान मौका पाकर धीरज ने रिश्ते में लगने वाले अपने जीजा को ही मौत के घाट उतार दिया, लेकिन यह वारदात यहीं खत्म नहीं हुई घटना की जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आशंका जताई जा रही है की पूजा की मौत भी संदिग्ध है। पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
जबलपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद