Post Top Ad
Friday, March 12, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, नगर परिषद ने किया आजादी अम्रत महोत्सव का आयोजन, कांग्रेश के पूर्व पार्षदों ने जताया विरोध।
रायसेन/उदयपुरा, नगर परिषद ने किया आजादी अम्रत महोत्सव का आयोजन, कांग्रेश के पूर्व पार्षदों ने जताया विरोध।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
उदयपुरा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर एवं म.प्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूरे म.प्र में एक साथ प्रशानिक कार्यक्रम का आदेश जिला एवं तहसील स्तर पर पारित किया। वंही नगर परिषद उदयपुरा में आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो की राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आश्रम से 12 मार्च 1930 को दांडी यात्रा का शुभारंभ हुआ था वंही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 मार्च को आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन एक साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। देश की आजादी 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वंही अगले सप्ताह तक 75 कार्यक्रम होना संभावित है। वंही इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा की हमे जनकल्याण कारी योजनाओं पर ध्यान देना आवश्यक है वंही उन्होंने महात्मा गांधी के दांडी यात्रा और उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृज गोपाल लोया बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, उदयपुरा तहसीलदार राकेश शुक्ला, नगर परिषद सी एम ओ राजेन्द्र शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष केशव पटेल, कुलदीप विश्नोई, धर्मेन्द्र राजपूत सांसद प्रतिनिधि, महेन्द्र रघु, सूरज दोहरे, अजय रघु सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
स्थानीय नगर परिषद में होने वाले अमृत आजादी महोत्सव कार्यक्रम में आंशिक पूर्व पार्षद पहुँचे और और विरोध दर्ज किया. पूर्व पार्षद चंद्र शेखर का कहना था की चूंकि इस कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद प्रांगण में किया गया जिसमें पक्षपात किया। इस कार्यक्रम में बीजेपी पूर्व पार्षदों को प्राथमिकता दी गई हम आजादी अमृत महोत्सव के पक्ष में है लेकिन नगर परिषद के द्वारा कांग्रेस के पूर्व पार्षदों को बुलावा न भेजकर पक्षपात किया गया है। वंही क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल को इस विषय पर गंभीर विचार करना चाहिए क्योंकि वह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से विधायक है और उनको कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए विचार करना चाहिए। वंही कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद हेमन्त नरवरिया का कहना है, चुकी यह नगर का कार्यक्रम है और कंही न कंही परिषद के अंग पूर्व पार्षद भी रहे उनको सूचना न देना निन्दनीय है। यह संविधान और प्रोटोकॉल के विरुद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया है, हम इन गतिविधियों का विरोध करते है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद