रायसेन/देवरी, प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों के द्वारा किया गया भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 11, 2021

रायसेन/देवरी, प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों के द्वारा किया गया भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों के द्वारा किया गया भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक।

रायसेन/देवरी, प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों के द्वारा किया गया भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। पूरे हिंदुस्तान में शिवरात्रि की धूम मची हुई है इसी के तहत प्राचीन शिव मंदिर ग्राम पंचायत रिछावर में भगवान भोलेनाथ का दिव्य महा अभिषेक किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम रिछावर में हजारों वर्ष प्राचीन भगवान शिव की मूर्ति विराजमान है जहां पर ऐसा माना जाता है कि रामायण के जामवंत ने भगवान शिव की स्थापना की थी। गांव के बुजुर्ग लोगों का कहना है कि हमने भगवान शिव की मूर्ति को ऐसे ही यहां पर स्थापित देखा है कब और किसने यहां पर भगवान भोलेनाथ की स्थापना की है किसी को इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन गांव वालों का कहना है कि यहां पर भक्तों की हर मुरादें पूरी होती हैं। यहां पर कुछ दिन पहले पुरातत्व विभाग ने मंदिर की खुदाई की थी जो आज भी ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है ।बुजुर्ग बताते हैं कि सतयुग में यहां पर रामायण के जामवंत प्रतिदिन भगवान शिव की पूजन करने के लिए आते थे। यहां पर एक गुफा भी है जो शिव मंदिर से नर्मदा जी तक गई हुई है। ग्रामवासी बताते हैं कि इसी गुफा के माध्यम से जामवंत प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए आते थे इसीलिए हमारे ग्राम का नाम रिछावर पड़ा हुआ है। सभी ग्राम वासियों ने भगवान शिव की बारात निकाली जो कि गांव की मुख्य गलियों से गुजरते हुऐ शिवमंदिर पर आकर समापन हुई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...