Post Top Ad
Thursday, March 11, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, शिव का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई, बापोली धाम में श्रद्धालुओं का उमडा जन सैलाब।
रायसेन/बरेली, शिव का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई, बापोली धाम में श्रद्धालुओं का उमडा जन सैलाब।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शिवरात्री महापर्व पर बापोली धाम, जामगढ, भगदेही, छींद मंदिर में विशेष आयोजन किए गए। मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, दही, पंचामृत, अभिषेक के साथ ही हजारों की संख्या में विल्वपत्र तथा कमल से अभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। बापोली में ब्रह्मचारी विष्णुदत्त शास्त्री, जम्मूवाले लालबाबा द्वारा भोलेेनाथ का श्रृगार किया गया। तत्पश्चात शिव-माता पार्वती को छप्पन भोग लगाने के बाद महा आरती का आयोजन किया गया। नगर से 12 किलो मीटर दूर विंध्याचल पहाडी के पास बसे ग्राम बापोली में बापोली मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन सुबह 6 बजे से भक्तजनों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था यह सिलसिला शाम 05 बजे तक चलता रहा। मंदिर के बाहर विशाल मेले का प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन किया गया था। वहीं पूजन पाठ सामग्री की दर्जनों दुकानें मंदिर के आसपास ग्रामीणों द्वारा लगाई गईं थी। बापोली में विराजमान ब्रह्मचारी जी ने शिवरात्रि पर्व की महत्वता बताते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व फल्गुन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। इस बार शिवरात्रि गुुरूवार के दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी में आई है। धर्म सिंधु के अनुसार यदि महाशिवरात्रि का पर्व गुरूवार को आया तो अति शुभ माना गया है।
लालबाबा के अनुसार शिवरात्रि पर्व भगवान शिव के विवाह का दिन है, शिव और शक्ति का विवाह इसी दिन हुआ था। शिवरात्रि को शिवशक्ति की आराधना करने से कोटि-कोटि फल प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि पर शिव का पूजन करने पर संपूर्ण वर्ष का फल मिलता है।
श्री शिव अखाडा, व्यायाम शाला एवं महाकाल ग्रुप के बेनर तले प्रेमनगर कालोनी में स्थित शिव और हनुमान मंदिर से शिवजी की बरात निकाली गई। खुले वाहन में महादेव की विशाल मूर्ति रखी हुई थी, आगे-आगे सैंकडों महिलाएं अपने सिर पर कलश लिये हुए चल रहीं थीं तो उनके पीछे भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, नंदी और उनके गण नाचते गाते चल रहे थे। शिवजी की बारात नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस शिवमंदिर पहुंची जहां भगवान की पूजन अर्चना की गई तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान की बारात में पूर्व विधायक रामकिशन पटैल, महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष पूरनसिंह धाकड, हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड, सरपंच हीराभैया धाकड, सुनील राय, युवा मार्चा जिला अध्यक्ष पवन रघुवंशी सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद