Post Top Ad
Thursday, March 25, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, अमृत महोत्सव पर काव्यगोष्ठी, 'कोयलिया कूहुक उठी, अमवा वोराये'।
रायसेन/बरेली, अमृत महोत्सव पर काव्यगोष्ठी, 'कोयलिया कूहुक उठी, अमवा वोराये'।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विगत दिनों अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पाठक मंच केन्द्र बरेली के संयोजन में आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले वीर शहीदों की स्मृति में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो भागों मे विभक्त रहा। प्रथम चरण में शहीदों के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए मंचाशीन अतिथि भगवानदास राठी, सर्वोदय विद्यालय के प्राचार्य केके राजपूत एवं जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जिला अध्यक्ष गोपाल बासल ने उन वीर शहीदों के चरित्र से प्रेरणा लेने की बात कही। दूसरे चरण में काव्यगोष्ठी हुई। सर्वप्रथम जीएस मेढे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की बाद में इसरत अली, शमीम भाई ने राष्ट्रीय रचनाओं का पाठ्य किया। हास्य कवि देवी जैन ने कोरोना काल की परिस्थितियों का संजीव चित्रण करते हुए कहा- बैरी जो कैसों आ गओ कोरोना, कितनों की सगाई टूटी कितनों ने खरीदी सोना। रह गये धरे व्याव के सब पत्तल दोना। अशोक कपूर ईशान ने कहा सेनिकों की सहादत से यह हिन्दुस्तान जिंदा है, वतन पर मरने वालों का ईमान अभी जिंदा है। कमलेश शर्मा ने कहा लहरा रहा हमारा झण्डा तिरंगा प्यारा, झुकने न देेंगे, चाहे अर्पण हो तन हमारा। इसके बाद गोविंद शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, प्रेमनारायण साहू, निखिल आर्य ने रचनाएं पढकर रचानाओं की खूब वाहवाही लूटी। अंत में पाठक मंच केन्द्र के संयोजक प्रभुदयाल खरे ने पाठक मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अपनी व्यंगात्मक चिटोली शैली में आज के नेताओं के व्यावारिक परिवर्तन पर अपनी काविता के माध्यम से प्रकाश डाला।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद